हरिद्वार में अवैध खनन पर नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा डंडा! 48 स्टोन क्रशरों को तत्काल सील करने के आदेश, बिजली-पानी काटने और एक हफ्ते में एक्शन रिपोर्ट तलब
(शहजाद अली हरिद्वार)नैनीताल हाई कोर्ट ने हरिद्वार में अवैध खनन पर कड़ा रुख अपनाते हुए 48 स्टोन क्रशरों को तुरंत बंद करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने हरिद्वार के जिलाधिकारी और एसएसपी को इन क्रशरों के बिजली और पानी के कनेक्शन काटने के निर्देश भी दिए हैं। पूर्व आदेशों का पालन न करने पर













