न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
Home » निर्देश » कांवड़ मेले के बाद सफाई व्यवस्था को लेकर हरकत में आई नगर निगम टीम, मेयर किरण जैसल ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश—हरकी पैड़ी से कांवड़ पटरी तक चलाया जाएगा विशेष अभियान

कांवड़ मेले के बाद सफाई व्यवस्था को लेकर हरकत में आई नगर निगम टीम, मेयर किरण जैसल ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश—हरकी पैड़ी से कांवड़ पटरी तक चलाया जाएगा विशेष अभियान

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। बुधवार को हरिद्वार की मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद मेला क्षेत्र का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और नगर निगम कर्मचारियों को साफ-सफाई के कार्यों में तेजी लाने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।मेयर ने कहा कि कांवड़ मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे थे, जिससे मेला क्षेत्र, घाट, सड़कें और पार्कों पर काफी कचरा जमा हो गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब यह नगर निगम के लिए एक बड़ी चुनौती है कि शहर और मेला क्षेत्र को पुनः स्वच्छ और व्यवस्थित रूप में लाया जाए। इसी उद्देश्य से नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की है।हरकी पैड़ी, कांवड़ पटरी मार्ग, विभिन्न घाटों, पार्कों और सड़कों पर फैले कचरे को हटाने के लिए मेयर ने सभी कर्मचारियों को युद्धस्तर पर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।इसके साथ ही मेयर जैसल ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से भी अपील की कि वे सफाई व्यवस्था में सहयोग करें और अपने आसपास की स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि हरिद्वार एक धार्मिक और पर्यटन नगरी है, और इसकी स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

ALSO READ  "पत्रकारों की सेहत अब सरकार की जिम्मेदारी: सीएम धामी के निर्देश पर लगेगा विशेष मेडिकल कैम्प"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 6 6 8
Users Today : 625
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 6 6 8
Users Today : 625
Users Yesterday : 1033