
“हरिद्वार पंचायत विभाग में नए कप्तान की एंट्री! डीपीआरओ मोहम्मद मुस्तफा खान ने संभाला पदभार, पहली ही बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश”
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: जनपद टिहरी गढ़वाल से स्थानांतरित होकर आए जिला पंचायत राज अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा खान ने हरिद्वार में जिला पंचायत राज अधिकारी का पदभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों (वीपीडीओ) की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को शासन की योजनाओं का






















