
“चारधाम यात्रा की तैयारी तेज: मार्ग सर्वेक्षण में जुटा पुलिस-प्रशासन, परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी ने संभाली कमान”
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। चारधाम यात्रा के सफल एवं सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों में संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से मार्ग का सर्वेक्षण किया गया। इस संयुक्त सर्वेक्षण का उद्देश्य चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना, संभावित जाम की स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का






















