न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » निरीक्षण » “हरिद्वार एआरटीओ कार्यालय में डीएम मयूर दीक्षित का औचक निरीक्षण, आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश, ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया में पारदर्शिता और परिसर के बाहर अवैध दुकानों पर कार्रवाई के भी आदेश”

“हरिद्वार एआरटीओ कार्यालय में डीएम मयूर दीक्षित का औचक निरीक्षण, आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश, ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया में पारदर्शिता और परिसर के बाहर अवैध दुकानों पर कार्रवाई के भी आदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज मंगलवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, आमजन को दी जा रही सुविधाओं तथा प्रवर्तन गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले नागरिकों के कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक प्रतीक्षा या किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कार्यालय की कार्यप्रणाली पारदर्शी और जनहितकारी होनी चाहिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि ड्राइविंग लाइसेंस निर्धारित नियमों के अनुसार और उचित ड्राइविंग परीक्षण के आधार पर ही जारी किए जाएं, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनी रहे।इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने ए.आर.टी.ओ. कार्यालय परिसर के बाहर संचालित दुकानों और ढाबों के संबंध में भी सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसर के आसपास किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को बैठने की अनुमति न दी जाए तथा अनावश्यक भीड़भाड़ को समाप्त किया जाए।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की नैतिक जिम्मेदारी है।

प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रवर्तन अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए रात्रिकालीन चेकिंग अभियान भी नियमित रूप से चलाए जाएं। निरीक्षण के दौरान ए.आर.टी.ओ. (प्रशासन) निखिल शर्मा, ए.आर.टी.ओ. (प्रवर्तन) नेहा झा सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "Haridwar:40वीं वाहिनी PAC में गूंजी परेड की गूंज, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने लिया मान-प्रणाम; शस्त्रागार से लेकर आवासीय निर्माण तक व्यवस्थाओं का किया सघन निरीक्षण"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 0 3
Users Today : 628
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 0 3
Users Today : 628
Users Yesterday : 496