न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » निरीक्षण » “डबल लॉक में सुरक्षित मिलीं ईवीएम-वीवीपैट: जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने किया वेयरहाउस का सख्त निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पाई पूरी तरह दुरुस्त”

“डबल लॉक में सुरक्षित मिलीं ईवीएम-वीवीपैट: जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने किया वेयरहाउस का सख्त निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पाई पूरी तरह दुरुस्त”

(शहजाद अली हरिद्वार)बागेश्वर। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने शुक्रवार को ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।निरीक्षण में वेयरहाउस में रखी सभी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक व्यवस्था के अंतर्गत पूर्णतः सुरक्षित पाई गईं। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का भी गहन अवलोकन किया तथा वहां स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, अग्निशमन उपकरणों सहित अन्य सुरक्षा प्रबंधों की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं संतोषजनक पाई गईं।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, नायब तहसीलदार रितु गोस्वामी, सहायक निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र देवली, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मदन आगरी तथा कांग्रेस के प्रतिनिधि ईश्वर पांडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 2 2
Users Today : 333
Users Yesterday : 398
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 2 2
Users Today : 333
Users Yesterday : 398