न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » खुलासा » “नहर पटरी का ‘दोस्ती से दरिंदगी’ कांड: शराब की तलाश में बना यार, 20 हजार के लालच में पत्थर से कुचलकर की प्रदीप की हत्या — मंगलौर पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर!”

“नहर पटरी का ‘दोस्ती से दरिंदगी’ कांड: शराब की तलाश में बना यार, 20 हजार के लालच में पत्थर से कुचलकर की प्रदीप की हत्या — मंगलौर पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर!”

(शहजाद अली हरिद्वार)दिनांक 17 फरवरी 2026 को पुराने पीर के पास मंगलौर नहर पटरी मार्ग पर के पास एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर कोतवाली मंगलौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए तो शव के सिर पर गहरे घाव व पत्थर से कुचले जाने की चोट दिखी। शव की पहचान घोसीपुरा मंगलौर निवासी प्रदीप के रुप मे हुई । मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर कोतवाली मंगलौर पर संबंधित धाराओं में बीएनएस बनाम अज्ञात पजीकृत किया गया।

घटनास्थल के आसपास संदिग्ध आवाजाही टटोलने पर पुलिस टीम को घटना वाले दिन की सुबह मृतक व एक अन्य अज्ञात मोटर साइकिल से घटनास्थल की ओर जाते दिखे। मैनुअली अज्ञात शख्स की तलाश करते हुए देवबन्द तिराहे के पास पहुंची पुलिस टीम ने संदिग्ध हुलिए से मिलते जुलते एक शख्स को पूछताछ के लिए हिरासत मे लिया।पुलिस का दांव उस समय सफल हुआ जब हिरासत में लिए गए संदिग्ध ने हत्या की वारदात कबूलते हुए बताया कि वह सराय ज्वालापुर स्थित किराये के मकान में रहता है। 17 फरवरी को अपने घऱ मु0 नगर जाने के लिए रुड़की में इंतजार करने के दौरान जब उसका शराब पीने का मन हुआ तो वह बस अड्डे के पास ही देशी शराब के ठेके पर चला गया। इस दौरान मृतक भी शराब लेने के लिए ठेके पर पहुंचा लेकिन ठेका बंद होने व कोई जवाब न मिलने की वजह से मौके पर हुई जान पहचान के बाद दोनों मृतक की मोटर साइकिल से रामपुर चुंगी शराब के ठेके पर पहुंचे और शराब खरीदी।

ALSO READ  Dehradun:"एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार"

इसके बाद दोनों नहर पटरी से मंगलौर की तरफ पीर के पास बाग में गई और शराब पीने लगे। बातचीत के दौरान जब हत्यारोपी को पता चला कि मृतक प्रदीप के पास पैसे रखे हुए हैं तो पैसे की तंगी और लालच मे आकर उसने नशे में धुत प्रदीप को पहले गला दबाकर नीचे गिराया और फिर पास मे रखे पत्थर से सिर पर वार कर प्रदीप की हत्या कर दी। आरोपी इसके बाद मृतक की जेब से मिले 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गया।

हत्यारोपी के इकबालिया बयान के आधार पर पुलिस टीम ने घटना स्थल से कुछ दूरी पर छिपाये गये खून से सने कपडे (हत्या के दौरान पहनी हुई जैकेट) व लूटी गई धनराशी 20 हजार रुपये बरामद किये। विधिक कार्यवाही जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 0
Users Today : 525
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 0
Users Today : 525
Users Yesterday : 496