न्यूज़ फ्लैश
“आखिरकार केतन लाल के घर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद, परिजनों से की मुलाकात” “देहरादून में 48 घंटे भारी बारिश का खतरा! IMD का ऑरेंज अलर्ट, जिलाधिकारी बोले— अनावश्यक यात्रा से बचें” “शिक्षा जगत को भावुक कर गई विदाई, शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती का शिक्षक संघ ने किया भव्य सम्मान” “केतन हत्याकांड पर सियासत गरम: हरिद्वार में सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ का विरोध, दीपक पेगवाल बोले— दलित समाज को गुमराह करना बंद करें” “हरिद्वार में लक्ज़री स्लीपर बसों पर प्रशासन का सबसे बड़ा एक्शन! डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर 80 चालान, 12 बसें सीज़, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप” “बड़ी खबर: कल से बदलेगा उत्तराखंड के स्कूलों का समय, सरकार ने जारी किया नया टाइम टेबल, सभी सरकारी और निजी स्कूलों में लागू होंगे नए नियम”
Home » संदेश » “ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती का सख्त संदेश: नशीली दवाओं के सुरक्षित भंडारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, श्यामपुर में मेडिकल संचालकों को दी चेतावनी”

“ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती का सख्त संदेश: नशीली दवाओं के सुरक्षित भंडारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, श्यामपुर में मेडिकल संचालकों को दी चेतावनी”

(शहजाद अली हरिद्वार)श्यामपुर। लालढांग मेडिकल एसोसिएशन की ओर से हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग स्थित एक होटल में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दवाओं के सुरक्षित रखरखाव, सरकारी नियमों के अनुपालन और समाज को नशा मुक्त बनाने के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की गई।मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने मेडिकल संचालकों को नारकोटिक एवं नशीली दवाओं के सुरक्षित भंडारण तथा स्टॉक रजिस्टर नियमित रूप से अपडेट रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभिलेखों के संधारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।श्यामपुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज रावत ने नशा मुक्ति अभियान में पुलिस-प्रशासन को सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टोर संचालक युवाओं को नशे की लत से बचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज कुमार ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए चिकित्सा क्षेत्र की गरिमा बनाए रखने और नशे के दुरुपयोग के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में डॉ. बी.के. विश्वास समेत कई संचालक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 1 5 2 4
Users Today : 141
Users Yesterday : 3383
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 1 5 2 4
Users Today : 141
Users Yesterday : 3383