न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:खटीमा में युवाओं से सीधा संवाद, CM धामी बोले—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख, बोले—“किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए” BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का अलर्ट! आज कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला
Home » पहल » “सड़क पर जान बचाने की मुहिम तेज़: हरिद्वार में नेहा झा की अगुवाई में युवाओं को बनाया जा रहा ‘लाइफ सेवियर’, NDRF-NCC ने दिया लाइव फर्स्ट रिस्पॉन्स ट्रेनिंग”

“सड़क पर जान बचाने की मुहिम तेज़: हरिद्वार में नेहा झा की अगुवाई में युवाओं को बनाया जा रहा ‘लाइफ सेवियर’, NDRF-NCC ने दिया लाइव फर्स्ट रिस्पॉन्स ट्रेनिंग”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार हरिद्वार परिवहन विभाग की पहल पर सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन पतंजलि यूनिवर्सिटी, औरंगाबाद (हरिद्वार) परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें युवाओं को सड़क दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित सहायता के लिए प्रशिक्षित करने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम में NCC और NDRF का संयुक्त सहयोग रहा। उद्देश्य युवाओं को फर्स्ट रिस्पॉन्डर के रूप में तैयार करना था, ताकि किसी भी सड़क दुर्घटना के दौरान गोल्डन आवर में पीड़ित को तत्काल मदद मिल सके। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में समय पर सहायता मिलने से कई अनमोल जानें बचाई जा सकती हैं।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को गोल्डन आवर की महत्ता विस्तार से समझाई गई। NDRF की टीम ने फर्स्ट रिस्पॉन्स से जुड़ा लाइव डेमो प्रस्तुत किया, जिसमें CPR, प्राथमिक उपचार, रक्तस्राव रोकने की तकनीक, स्ट्रेचर का सही उपयोग और राहत एवं बचाव कार्यों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।इस मौके पर NCC कैडेट्स और विश्वविद्यालय के छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और प्रशिक्षण को गंभीरता से सीखा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और जरूरतमंद की सहायता करने की शपथ ली।वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और इनके माध्यम से दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। साथ ही आमजन से यातायात नियमों के पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग की अपील भी की गई।

ALSO READ  "राजाजी टाइगर रिजर्व में जलसंरक्षण की नई पहल: हर रेंज में जलाशय, वन्यजीवों को अब नहीं होगी पानी की कमी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 3 6
Users Today : 328
Users Yesterday : 1253
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 3 6
Users Today : 328
Users Yesterday : 1253