न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दीपावली पर संघ के प्रांत कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों संग बांटी खुशियों की मिठास, दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: रानीपुर विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज! ₹6.48 करोड़ से चमकेंगी 7 सड़कों की तस्वीर, 14.725 KM सड़कों को मिली शासन की मंजूरी BIG BREAKING:: दुनिया में चमक रहे उत्तराखण्डियों को देवभूमि का न्योता! 13 नवंबर को सजेगा प्रवासी सम्मेलन का भव्य मंच, CM धामी ने तैयारियों को लेकर कसी कमर BIG BREAKING:: त्योहारों में यात्रियों की जेब पर डाका डालने वालों की खैर नहीं! मनमाना किराया और ओवरलोडिंग पर परिवहन विभाग का चाबुक, 45 वाहन चालकों के चालान BIG BREAKING:: उत्तराखंड को विकास की बड़ी सौगात! अमित शाह और सीएम धामी ने खोला योजनाओं का पिटारा, ₹1475 करोड़ की 62 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास BIG BREAKING:: भालू से भिड़े, उफनती नदी में बचाई जान, आफत में बने ढाल! अमित शाह और CM धामी ने 6 नन्हे वीरों को किया सम्मानित, हर बच्चे को मिले ₹51 हजार
Home » कार्यवाही » “खनन माफियाओं पर बुग्गावाला पुलिस का बड़ा प्रहार: रात के अंधेरे में चल रहा खेल बेनकाब, जेसीबी समेत 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज”

“खनन माफियाओं पर बुग्गावाला पुलिस का बड़ा प्रहार: रात के अंधेरे में चल रहा खेल बेनकाब, जेसीबी समेत 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज”

(शहजाद अली हरिद्वार) बुग्गावाला। हरिद्वार जिले के थाना बुग्गावाला पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं में हड़कंप मचा दिया है।

पुलिस ने 21 जून 2026 की रात ग्राम टांडा हसन क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध खनन और यातायात नियमों के उल्लंघन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन तथा तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया।

पुलिस के अनुसार, उक्त वाहन बिना पंजीकरण नंबर के अवैध रूप से खनन कार्य में लगाए गए थे। जांच के दौरान पाया गया कि वाहन नियमों की अनदेखी कर खनन गतिविधियों में प्रयुक्त हो रहे थे, जिसके चलते तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया।

थाना बुग्गावाला पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है

कि क्षेत्र में अवैध खनन और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल रविंद्र भंडारी और कांस्टेबल विकास शामिल रहे।

ALSO READ  "हरिद्वार में ओवरचार्जिंग पर चला परिवहन विभाग का बुलडोज़र, यात्रियों से मनमानी वसूली करने वाले 25 वाहनों पर कार्रवाई, 5 ई-रिक्शा-ऑटो सीज़!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 5 1 0 9
Users Today : 57
Users Yesterday : 426
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 5 1 0 9
Users Today : 57
Users Yesterday : 426