न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » ब्रीफिंग » बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार में 12 मई को मनाए जाने वाले बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

रविवार को हुई प्रेस ब्रीफिंग में एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा ने बताया कि इस बार लाखों श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है। चूंकि यह पर्व चारधाम यात्रा के साथ पड़ रहा है, इसलिए भीड़ और अधिक होने की आशंका है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष योजना तैयार की है। मुख्य घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जाएगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

इसके साथ ही ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, आपातकालीन सहायता और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था भी की जा रही है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

 

Share This
ALSO READ  “वैशाखी स्नान व सद्भावना सम्मेलन पर हरिद्वार में हाई अलर्ट: DM–SSP की कड़ी ब्रीफिंग, 10 जोन-33 सेक्टर में सख्त पहरा, CCTV-डॉग स्क्वॉड से लेकर जल पुलिस तक चाक-चौबंद सुरक्षा—श्रद्धालुओं की सुरक्षा में हरिद्वार पुलिस पूरी तरह मुस्तैद!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 5 0
Users Today : 1307
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 5 0
Users Today : 1307
Users Yesterday : 886