न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले BIG BREAKING:: हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें! जेनी पहुंची असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के दरबार, अब असम में गूंजेगा 2003 का मामला, क्या दर्ज होगा मुकदमा? BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर मंत्री प्रदीप बत्रा का त्वरित एक्शन, जनसुनवाई में सुनीं फरियादें; जरूरतमंदों को बांटे राहत कोष के चेक! BIG BREAKING:: बडेडी में राव काले खान की विशाल जनसभा, मुस्लिम समाज को भाजपा से जोड़ने का नेताओं ने किया आह्वान
Home » निर्देश » BIG BREAKING:55.52 करोड़ की लागत से बन रहा अत्याधुनिक साइंस सेंटर, DM मनीष कुमार ने लिया जायजा—निर्माण में तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश

BIG BREAKING:55.52 करोड़ की लागत से बन रहा अत्याधुनिक साइंस सेंटर, DM मनीष कुमार ने लिया जायजा—निर्माण में तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)चम्पावत।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की परिकल्पना के अनुरूप जनपद मुख्यालय में लगभग 55.52 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन अत्याधुनिक साइंस सेंटर का रविवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन परिसर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर मौके पर चल रहे कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, श्रमिकों की उपलब्धता तथा निर्माण सामग्री एवं अन्य संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने फन साइंस गैलरी, विज्ञान एवं कृषि गैलरी, एस्ट्रोनॉमी गैलरी, प्रदर्शनी कक्ष, प्रशिक्षण हॉल, दो मंजिला साइंस गैलरी ब्लॉक तथा चार मंजिला साइंस कैंपस सहित निर्माणाधीन संरचनाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

ALSO READ  आपदा राहत कार्यों को तेज़ करने के निर्देश: उत्तराखण्ड डीजीपी दीपम सेठ ने हर्षिल-धराली में किया स्थलीय निरीक्षण, लापता लोगों की तलाश को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
उन्होंने प्रत्येक कार्य की वर्तमान प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्य पूर्ण होने की निर्धारित समय-सीमा और आगामी कार्ययोजना के संबंध में जानकारी ली।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में अपेक्षित तेजी लाई जाए तथा पर्याप्त श्रमिकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्माण सामग्री और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी न आने देने तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा।
ALSO READ  "हरिद्वार में ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक : सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने दिए सख्त निर्देश, 15 सितंबर तक तय लक्ष्यों को पूरा करने पर जोर"

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न हो और सभी कार्य निर्धारित तकनीकी एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप किए जाएं।जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजना को पूर्ण करने के लिए स्पष्ट कार्ययोजना के साथ कार्य करें और प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें।

ALSO READ  "एसआईआर अभियान में प्रशासन की सख्ती! संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बूथ-55 का किया औचक निरीक्षण, बीएलओ को दिए कड़े निर्देश"

उन्होंने कहा कि साइंस सेंटर जनपद में विद्यार्थियों एवं विज्ञान प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बनेगा, इसलिए इसके निर्माण में गुणवत्ता, सुरक्षा और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 6 9 3
Users Today : 267
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 6 9 3
Users Today : 267
Users Yesterday : 844