न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखण्ड कौथिग-2026 में सीएम धामी का बड़ा संदेश: लोक संस्कृति हमारी पहचान और आत्मा, विरासत के संरक्षण के साथ युवाओं-महिलाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार! BIG BREAKING:: इंडिया गठबंधन की महारैली में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली रवाना हुए चंद्रशेखर यादव BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में डीएम मयूर दीक्षित का एक्शन मोड, सड़कों पर उतरे अधिकारी! 15 दिन में सड़क मरम्मत और सर्विस लेन का काम पूरा करने का अल्टीमेटम BIG BREAKING:: चोरी करने निकले थे शातिर बदमाश, पुलिस से पड़ा पाला तो भागने लगे! फर्जी नंबर प्लेट का खेल बिगड़ा, मुठभेड़ में दोनों को लगी गोली BIG BREAKING:: दीपावली से पहले खाद्य विभाग का बड़ा छापा, दो बेकरी में मिलीं गंभीर खामियां, 56 पैकेट नॉनवेज रस्क मौके पर नष्ट कराए BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! मिठाई-डेयरी दुकानों पर छापेमारी, 5 नमूने सील, दो निर्माण इकाइयों को थमाया नोटिस
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: शिवालिक नगर में कुंभ की तैयारियों का ग्राउंड चेक, मेलाधिकारी सोनिका ने परखी पुल-सड़क और पार्किंग व्यवस्थाएं

BIG BREAKING:: शिवालिक नगर में कुंभ की तैयारियों का ग्राउंड चेक, मेलाधिकारी सोनिका ने परखी पुल-सड़क और पार्किंग व्यवस्थाएं

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को गति देने के लिए मेला प्रशासन द्वारा मेला क्षेत्र के साथ ही आसपास के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी विभिन्न व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में मेलाधिकारी सोनिका ने बुधवार को शिवालिक नगर क्षेत्र का भ्रमण कर कुंभ मेला से संबंधित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय जायजा लिया।

भ्रमण के दौरान मेलाधिकारी ने शिवालिक नगर क्षेत्र में कुंभ मेला की तैयारियों के तहत चल रहे पुल एवं सड़क निर्माण सहित अन्य योजनाओं की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने चौराहों के सुधार, पार्किंग व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण तथा जन-सुविधाओं से संबंधित कार्यों और व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। मेलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों में तत्परता से कार्रवाई करते हुए बेहतर समन्वय के साथ कार्यों को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ मेला-2027 के दौरान हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मेला क्षेत्र के साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही से जुड़े प्रमुख मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में भी आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण एवं विकास कार्यों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवागमन और क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए।

इस दौरान मेलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर के अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा तथा क्षेत्र के अन्य स्थानीय लोगों के साथ कुंभ की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से क्षेत्र की आवश्यकताओं तथा कुंभ के दौरान जन-सुविधाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में सुझाव लिए। मेलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोगों के सुझाव व्यवस्थाओं को अधिक उपयोगी और व्यवहारिक बनाने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सुझावों का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार कार्ययोजना में शामिल करने के निर्देश दिए।

मेलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को विभिन्न विभागों के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखने तथा कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय में पूर्ण किए जाएं, ताकि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस अवसर पर एचआरडीए के सचिव प्रत्यूष सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार, एचआरडीए के उद्यान अधिकारी ए.आर. जोशी सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  हरिद्वार में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: डीएम-एसएसपी ने हरकी पौड़ी से मनसा देवी तक किया पैदल निरीक्षण, अवैध दुकानों, वाहन पार्किंग और झूलते तारों को हटाने के दिए सख्त निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 9 2 0
Users Today : 335
Users Yesterday : 745
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 9 2 0
Users Today : 335
Users Yesterday : 745