न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सिडकुल में वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश! बंद फैक्ट्री बनी ‘चोरी की बाइक पार्किंग’, 9 दोपहिया बरामद, शातिर श्रवण गिरफ्तार BIG BREAKING:: TET की अनिवार्यता पर शिक्षकों की हुंकार, सांसद अनिल बलूनी से लगाई राहत की गुहार BIG BREAKING:: हिंदी को नई उड़ान देंगे धामी! किताबों से निकलकर AI, रोबोटिक्स और डिजिटल दुनिया में गूंजेगी उत्तराखंड की भाषा BIG BREAKING:: 15 अक्टूबर के बाद सड़कों पर उतरेंगे CM धामी, अचानक होगा औचक निरीक्षण! गड्ढे मिले तो अफसरों की बढ़ेगी टेंशन BIG BREAKING:: ई-रिक्शा बना लूट का अड्डा! सुनसान रास्ते में सवारी को घेरा, पेट पर नुकीली चीज अड़ाकर ₹10 हजार लूटे—तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के निर्माण कार्यों पर मेलाधिकारी सोनिका सख्त सड़क बनने के बाद खुदाई पर रोक, कमियां 15 दिन में दूर करने के निर्देश
Home » खुलासा » BIG BREAKING:: सिडकुल में वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश! बंद फैक्ट्री बनी ‘चोरी की बाइक पार्किंग’, 9 दोपहिया बरामद, शातिर श्रवण गिरफ्तार

BIG BREAKING:: सिडकुल में वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश! बंद फैक्ट्री बनी ‘चोरी की बाइक पार्किंग’, 9 दोपहिया बरामद, शातिर श्रवण गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार) सिडकुल। कप्तान नवनीत सिंह द्वारा जारी किए गए सुस्पष्ट निर्देशों पर समूचे जनपद में आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान सिड़कुल पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब उन्होंने पुलिस को देख भागने की कोशिश कर रहे एक शातिर अपराधी को दबोचने में कामयाबी हासिल की।14 सितंबर को किरवी चौक पर पुलिस द्वारा की जा रही चैकिंग के दौरान तेज रफ्तार में पॉलिटेक्निक की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को जब रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त संदिग्ध मोटर साइकिल को वापस मोड़कर भगाने का प्रयास करने लगा। अचानक किए गए इस प्रयास के दौरान मोटर साइकिल का टायर फिसलने से बाइक सवार का संतुलन बिगड़

ALSO READ  "हरिद्वार पुलिस का देश की अर्थव्यवस्था पर हमला करने वाले नकली नोट गिरोह पर सबसे बड़ा प्रहार, हाईटेक फैक्ट्री का पर्दाफाश, 50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप-प्रिंटर समेत 3 शातिर गिरफ्तार"

गया और वह वहीं गिर गया। बिना एक पल गवांए टीम ने संदिग्ध को तुरंत दबोच लिया।

संदिग्ध द्वारा चलाई जा रहे मोटरसाइकिल का इंजन नंबर/ चैसिस नंबर और वाहन संख्या चैक करने पर सामने आया कि उक्त दोपहिया वाहन की चोरी के संबंध में थाना सिड़कुल पर मुकदमा अपराध संख्या 388/2026 दर्ज है। आरोपी को नियमानुसार हिरासत में लिया गया।

संदिग्ध से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बंद पड़ी पुरानी खाद फैक्ट्री के अंदर झाड़ियां के बीच छिपाई गई कुल 08 मोटरसाइकिल व एक मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किए। सिटी क्षेत्र में आम जनता के साथ ही पुलिस के लिए सरदर्द बने आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर सिड़कुल, रानीपुर और बहादराबाद क्षेत्र से इन वाहनों को चुराया था। पड़ताल में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली लक्सर में गैंगस्टर एक्ट सहित 02 मुकदमें व जनपद देहरादून के थाना डोईवाला में भी 02 मुकदमें दर्ज हैं।बरामदगी के आधार पर आरोपी व बरामद मोटर साइकिलों को थाना सिड़कुल लाया गया व मुकदमों में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गयी। आरोपी को आज ही बाद आवश्यक कार्रवाई कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। फरार चल रहे अन्य आरोपी की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

ALSO READ  "हरिद्वार पुलिस का बड़ा कमाल: 10 दिन पहले घाट से चोरी हुई 4 माह की मासूम सकुशल बरामद, 3 लाख में बेटे की डील के चक्कर में बच्ची उठा ले गए थे आरोपी, बाबा समेत तीन गिरफ्तार"

पकड़ा गया आरोपी

श्रवण पुत्र रमेश निवासी ग्राम दौलतपुर थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष।

अपराधी इतिहास-

1- मु.अ.सं. 289/25 धारा 305(1) 317(2)331(4) 3(5) BNS चालानी थाना डोईवाला देहरादून ।

2- मु.अ.सं. 312/25 धारा 305(1) 317(2)331(4) 3(5) BNS चालानी थाना उपरोक्त।

3- मु.अ.सं. 1220/24 धारा 309(5) 3(5) BNS चालानी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार।

4- मु.अ.सं. 264/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट चालानी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार ।

5- मु.अ.सं. 1065/24 धारा 309(4)317(2) चालानी थाना लक्सर जनपद हरिद्वार।

6- मु.अ.सं. 541/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 309(4) 317(2) 3(5) 351(2) 352 BNS चालानी थाना बहादराबाद हरिद्वार।

7- मु.अ.सं. 05/26 धारा 303(2) 317(2)3(5)BNS चालानी थाना सिडकुल।

8- मु.अ.सं. 93/24 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना कलियर हरिद्वार ।

9- मु.अ.सं. 1183/24 धारा 309(5) 317(2) BNS चालानी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार।

10- मु.अ.सं. 1221/24 धारा 109(4) BNS व 3/25 शस्त्र अधि0 चालानी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार।

11- मु.अ.सं. 729/20 धारा 394,411 भादवि चालानी थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 ।

12- मु.अ.सं. 730/20 धारा 394,411 भादवि चालानी थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 ।

13- मु.अ.सं. 904/20 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट चालानी थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 ।

14- मु.अ.सं. 325/20 धारा 394,411भादवि चालानी थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 ।

कुल 09 मोटर साइकिल व 01 मोटर साइकिल के पार्ट्स

पुलिस टीम-

1- थानाध्यक्ष अजय शाह

2- व0उ0नि0 प्रवीण बिष्ट

3- अ0उ0नि0 अनिल कुमार सैनी

4- हे0का0 जितेन्द्र मलिक

5- हे0का0 संजय

6- हे0का0 सोहन राणा

7- का0 प्रमोद गोस्वामी

8- का0 रिपेन्द्र कैन्तुरा

9- होमगार्ड आफताब मलिक

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 0 1 2 0
Users Today : 784
Users Yesterday : 1393
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 0 1 2 0
Users Today : 784
Users Yesterday : 1393