न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखण्ड कौथिग-2026 में सीएम धामी का बड़ा संदेश: लोक संस्कृति हमारी पहचान और आत्मा, विरासत के संरक्षण के साथ युवाओं-महिलाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार! BIG BREAKING:: इंडिया गठबंधन की महारैली में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली रवाना हुए चंद्रशेखर यादव BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में डीएम मयूर दीक्षित का एक्शन मोड, सड़कों पर उतरे अधिकारी! 15 दिन में सड़क मरम्मत और सर्विस लेन का काम पूरा करने का अल्टीमेटम BIG BREAKING:: चोरी करने निकले थे शातिर बदमाश, पुलिस से पड़ा पाला तो भागने लगे! फर्जी नंबर प्लेट का खेल बिगड़ा, मुठभेड़ में दोनों को लगी गोली BIG BREAKING:: दीपावली से पहले खाद्य विभाग का बड़ा छापा, दो बेकरी में मिलीं गंभीर खामियां, 56 पैकेट नॉनवेज रस्क मौके पर नष्ट कराए BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! मिठाई-डेयरी दुकानों पर छापेमारी, 5 नमूने सील, दो निर्माण इकाइयों को थमाया नोटिस
Home » पुरस्कार » BIG BREAKING:: हिंदी के सम्मान में बीएचईएल की फिर बड़ी छलांग, लगातार तीसरे साल मिला ‘राजभाषा कीर्ति’ राष्ट्रीय पुरस्कार

BIG BREAKING:: हिंदी के सम्मान में बीएचईएल की फिर बड़ी छलांग, लगातार तीसरे साल मिला ‘राजभाषा कीर्ति’ राष्ट्रीय पुरस्कार

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने राजभाषा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से दिए जाने वाले प्रतिष्ठित ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 2025-26’ के अंतर्गत बीएचईएल को ‘क क्षेत्र’ में स्थित सार्वजनिक उपक्रमों की श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए मिलने वाला यह पुरस्कार देश के प्रमुख राष्ट्रीय सम्मानों में शामिल है।

यह सम्मान बीएचईएल को लगातार तीसरे वर्ष मिला है। इससे पहले कंपनी को वर्ष 2023-24 और 2024-25 में भी राजभाषा कीर्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। लगातार तीन वर्षों तक राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान हासिल करना बीएचईएल में हिंदी के प्रभावी प्रयोग और राजभाषा संबंधी गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन को दर्शाता है।

14 सितंबर 2026 को नवी मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित हिन्दी दिवस समारोह एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान पुरस्कार प्रदान किया गया। बीएचईएल के निदेशक (पावर) एवं अतिरिक्त प्रभार (मानव संसाधन) तजिंदर गुप्ता ने माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार से पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी मंच पर उपस्थित रहे।

बीएचईएल को मिले इस सम्मान से कंपनी के राजभाषा विभाग और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। लगातार तीसरे वर्ष पुरस्कार प्राप्त होने से हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग, कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा को बढ़ावा देने तथा राजभाषा नीति के प्रभावी अनुपालन के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता भी सामने आई है। यह उपलब्धि बीएचईएल की राजभाषा संबंधी कार्यप्रणाली के लिए महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मान्यता मानी जा रही है।

ALSO READ  "हरिद्वार में चमकी छात्राओं की प्रतिभा: सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत व नेता ठाकुर संजय सिंह ने मेधावी ईशा-ईशा को दिया सम्मान, पाँच-पाँच हजार की सौगात"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 9 4 3
Users Today : 358
Users Yesterday : 745
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 9 4 3
Users Today : 358
Users Yesterday : 745