न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: विकास की रफ्तार बढ़ाने पर जोर, त्रिवेंद्र रावत ने किया सड़क का उद्घाटन; ‘मन की बात’ भी सुनी BIG BREAKING:: राजीव शर्मा ने नवनियुक्त सभासदों को दिलाई शपथ, शिवालिक नगर में विकास की रफ्तार बढ़ाने का लिया संकल्प BIG BREAKING:: रुड़की में गूंजा सनातन संस्कृति का शंखनाद, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज की अध्यक्षता में सजा अखिल भारतीय सनातन महाकुंभ BIG BREAKING:: ‘मन की बात’ में उत्तराखंड के माणा-बगोरी की गूंज, CM धामी बोले—राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की मिसाल बने सीमांत गांव BIG BREAKING:: हरिद्वार में बारिश का कहर! गंगा ने पार किया चेतावनी निशान, 293 मीटर पर पहुंचा जलस्तर—प्रशासन अलर्ट BIG BREAKING:: 2047 के विजन पर हरिद्वार में मंथन, विकास की रफ्तार बढ़ाने को विभागों को मिला रोडमैप
Home » शंखनाद » BIG BREAKING:: रुड़की में गूंजा सनातन संस्कृति का शंखनाद, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज की अध्यक्षता में सजा अखिल भारतीय सनातन महाकुंभ

BIG BREAKING:: रुड़की में गूंजा सनातन संस्कृति का शंखनाद, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज की अध्यक्षता में सजा अखिल भारतीय सनातन महाकुंभ

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। रामनगर में अखिल भारतीय सनातन महाकुंभ का आयोजन किया गया,जिसमें धर्म,अध्यात्म,सनातन संस्कृति,ज्योतिष,वेद-वेदांत एवं भारतीय ऋषि परंपरा पर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ०रवींद्र पुरी महाराज ने की।उन्होंने सनातन धर्म की प्राचीनता,भारतीय संस्कृति और संत परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन धर्म एक प्राचीन और अनंत परंपरा है,जिसकी मूल भावना मानव कल्याण,आध्यात्मिक उन्नति और लोकमंगल से जुड़ी है।उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा सदैव “सर्वे भवन्तु सुखिनः” की भावना के साथ समस्त समाज के कल्याण का संदेश देती रही है।मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ०रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने सनातन संस्कृति,भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृत के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारत की आध्यात्मिक एवं ज्ञान परंपरा का आधार वेद, उपनिषद, संस्कृत और ऋषियों की तपस्या से निर्मित हुआ है।नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति,शास्त्रों और भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं के संरक्षण तथा सामाजिक जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों की भूमिका पर अपने विचार रखे। महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद जी महाराज ने कहा कि सनातन केवल पूजा-पद्धति नहीं,बल्कि जीवन जीने की एक व्यापक पद्धति है।उन्होंने धर्म और अध्यात्म के माध्यम से समाज में संस्कार,सेवा और सद्भाव बढ़ाने का आह्वान किया। महामंडलेश्वर वेदमूर्ति जी महाराज ने वेदों की वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय ऋषियों ने मानव जीवन के कल्याण के लिए ज्ञान की ऐसी परंपरा स्थापित की,जिसकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है। महामंडलेश्वर ललितानंद जी महाराज ने संत परंपरा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर विचार व्यक्त किए।स्वामी विजयनाथ जी महाराज ने धर्म और अध्यात्म को समाज में संस्कार एवं सेवा से जोड़ने की बात कही,जबकि दिनेशानंद जी महाराज ने सनातन परंपरा में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा विभाग के सचिव दीपक गैरौला भी मौजूद रहे। उन्होंने संस्कृत भाषा और भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व पर विचार रखे। ज्योतिष गुरु डॉ०पवन सिन्हा ने ज्योतिष को भारतीय ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए कहा कि ज्योतिष का उद्देश्य केवल भविष्य कथन नहीं बल्कि व्यक्ति को जीवन के प्रति जागरूक करना और उचित मार्गदर्शन देना भी है। गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश महाराज जी ने भी गंगा की महिमा का वर्णन किया।आचार्य शुभेश शर्मा ने ज्योतिष एवं वैदिक परंपरा के विभिन्न पक्षों पर चर्चा की। डॉ०आशा त्यागी,अमित शर्मा तथा दीपक सैनी सहित अनेक विद्वानों ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे। अंत में आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं ज्योतिष गुरुकुलम नवग्रह पीठ के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य रमेश सेमवाल महाराज ने सभी संत-महंतों,महामंडलेश्वरों,विद्वानों,अतिथियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त कर कहा कि सनातन महाकुंभ का उद्देश्य धर्म, अध्यात्म,ज्योतिष और भारतीय ज्ञान परंपरा को एक मंच पर लाकर समाज के सामने सनातन संस्कृति के व्यापक स्वरूप को प्रस्तुत करना है।

ALSO READ  " रंगों की आड़ में सियासी शंखनाद: हरिद्वार में मदन कौशिक की टीम का होली मिलन महोत्सव बना ‘मिशन 2027’ का भव्य आगाज़, ऋषिकुल मैदान में उमड़ेगा जनसैलाब, टूटेंगे भीड़ के सारे रिकॉर्ड!"

मुख्य संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने आयोजन की व्यवस्थाओं एवं देशभर से आए संतों और विद्वानों के स्वागत के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। स्वागत अध्यक्ष डॉ०अर्पित सैनी ने कहा कि रुड़की में इस प्रकार का राष्ट्रीय स्तर का आध्यात्मिक एवं ज्ञान आधारित आयोजन होना नगर के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी,ओमप्रकाश जमदग्नि व शोभाराम प्रजापति सहित भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,डोईवाला नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी,सभासद रविंदर बेलवाल,सुलक्षणा सेमवाल,राधा भटनागर,चित्रा गोयल,मुदित गर्ग,डॉ०मंजुल धीमान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में धर्म,अध्यात्म, वेद-वेदांत,ज्योतिष और सनातन संस्कृति को लेकर सार्थक एवं ज्ञानवर्धक चर्चा हुई।इस मौके पर समस्त आए हुए अतिथिगणों का सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 1 1 8 5
Users Today : 1002
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 1 1 8 5
Users Today : 1002
Users Yesterday : 1573