न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: PCS Transfer List: उत्तराखंड में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, PCS अधिकारियों के तबादलों की दूसरी सूची जारी BIG BREAKING:: 13 साल से अधर में ROB निर्माण! जनता का फूटा गुस्सा, 30 नवंबर तक काम शुरू नहीं हुआ तो 10 दिसंबर से रेल चक्का जाम की चेतावनी BIG BREAKING:: पक्षियों की गायन कला पर हरिद्वार के वैज्ञानिक का बड़ा शोध, अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में गूंजे भारतीय पक्षियों के सुर! BIG BREAKING:: 61 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को बाबा रामदेव का सलाम, अमर सिंह राठौड़ के मंचन में पहुंचे योग गुरु, कलाकारों का बढ़ाया उत्साह! BIG BREAKING:: देहरादून में ठंड से निपटने का मेगा प्लान तैयार! DM आशीष चौहान का सख्त फरमान—अलाव, कंबल, रैन बसेरे से लेकर बर्फबारी तक हर मोर्चे पर रहें अधिकारी अलर्ट BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार: 24 घंटे में दो शातिर चोर गिरफ्तार, घर से जेवर और दुकान से तेल की पेटियां चोरी करने का खुलासा
Home » शपथ » BIG BREAKING:: राजीव शर्मा ने नवनियुक्त सभासदों को दिलाई शपथ, शिवालिक नगर में विकास की रफ्तार बढ़ाने का लिया संकल्प

BIG BREAKING:: राजीव शर्मा ने नवनियुक्त सभासदों को दिलाई शपथ, शिवालिक नगर में विकास की रफ्तार बढ़ाने का लिया संकल्प

(शहजाद अली हरिद्वार)शिवालिक नगर। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के नवनियुक्त नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह शिवालिक नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित किया गया। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवनियुक्त सभासद पंकज चौहान, अवधेश राय, लज्जे राम शर्मा एवं सरिता नेगी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी नवनियुक्त सभासदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों की निरंतर श्रृंखला आगे बढ़ रही है। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, नाली, पार्क, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता सहित अनेक जनहित के कार्य कराए गए हैं और कई कार्य वर्तमान में भी गतिमान हैं। उन्होंने कहा कि नगर की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने नवनियुक्त सभासदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के कार्यों की सराहना की। समारोह में उपस्थित अधिशासी अधिकारी तारिक खान, नगर पालिका कर्मचारियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ, सभासदगणों, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ‌ एवं बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय निवासियों ने भी नवनियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की

ALSO READ  नशा मुक्त भारत पखवाड़ा: ANTF हरिद्वार व हरकी पैड़ी पुलिस ने गंगा आरती स्थल पर दिलाई श्रद्धालुओं को नशामुक्ति की शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 8 1 5 8
Users Today : 732
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 8 1 5 8
Users Today : 732
Users Yesterday : 844