न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ‘ज्ञान गंगा’ में सम्मानित हुए शिक्षक, चमकी मेधावी प्रतिभाएं—CM धामी बोले, गुरु बनाते हैं राष्ट्र का भविष्य, छात्रों के सपनों को मिली छात्रवृत्ति की उड़ान BIG BREAKING:: टीबी मुक्त भारत की मुहिम को मिलेगा जनभागीदारी का दम, डीएम विशाल मिश्रा ने अधिकारियों-कर्मचारियों से निक्षय मित्र बनने की अपील BIG Breaking: हिमालय दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश—“हिमालय हमारी पहचान और अस्तित्व का आधार, संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी” BIG BREAKING : बहादराबाद में गूंजेगा जय श्रीराम! श्री रामलीला कमेटी का 128वां वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज BIG BREAKING: 15 साल पुराने पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, CBI कोर्ट ने किया दोषमुक्त—फैसले से मचा सियासी-प्रशासनिक हलकों में हलचल! BIG BREAKING: हरिद्वार सिडकुल में बड़ा हादसा: नाले में बहा बच्चा 16 घंटे से लापता, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
Home » अपील » BIG BREAKING:: टीबी मुक्त भारत की मुहिम को मिलेगा जनभागीदारी का दम, डीएम विशाल मिश्रा ने अधिकारियों-कर्मचारियों से निक्षय मित्र बनने की अपील

BIG BREAKING:: टीबी मुक्त भारत की मुहिम को मिलेगा जनभागीदारी का दम, डीएम विशाल मिश्रा ने अधिकारियों-कर्मचारियों से निक्षय मित्र बनने की अपील

(शहजाद अली हरिद्वार)रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आगे आकर ‘निक्षय मित्र’ बनने का आह्वान किया। जिला कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से कम से कम एक क्षय रोगी को गोद लेकर उसे प्रतिमाह पोषण सहायता उपलब्ध कराने की अपील की।

ALSO READ  उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर! 20 से 22 जुलाई तक रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी, प्रशासन ने की सावधानी बरतने की अपील

जिलाधिकारी ने स्वयं दो क्षय रोगियों को गोद लेकर प्रतिमाह पोषण सहायता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों को नियमित उपचार के साथ पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मरीजों के उपचार एवं पोषण सहायता की नियमित निगरानी करने तथा टीबी के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

ALSO READ  “एक छोटी गलती, बड़ा हादसा!” आदर्श इंटर कॉलेज खेड़ली में यातायात जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को सिखाए सुरक्षित सड़क के जरूरी सबक

मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने भी सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की और स्वयं निक्षय मित्र बनने की बात कही।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारूल गोयल ने बताया कि जनपद में जनसहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘टीबी मुक्त भारत अभियान सहयोग कोष’ बनाया गया है। इसके तहत एसबीआई रुद्रप्रयाग शाखा में खाता संख्या 45504000902 खोला गया है। जिलाधिकारी ने इच्छुक व्यक्तियों एवं संस्थाओं से अभियान से जुड़कर आर्थिक सहयोग प्रदान करने की अपील की, ताकि जरूरतमंद क्षय रोगियों को पोषण एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

ALSO READ  "राज्यपाल गुरमीत सिंह ने हरिद्वार में कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर श्रद्धालुओं का किया स्वागत, अपील – श्रद्धा के साथ सावधानी भी जरूरी"

बैठक में एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के बीच एचपीवी टीकाकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने तथा स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 3 5 7 8
Users Today : 578
Users Yesterday : 614
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 3 5 7 8
Users Today : 578
Users Yesterday : 614