न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » अपील » उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर! 20 से 22 जुलाई तक रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी, प्रशासन ने की सावधानी बरतने की अपील

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर! 20 से 22 जुलाई तक रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी, प्रशासन ने की सावधानी बरतने की अपील

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी को लेकर मौसम विभाग द्वारा रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 20 जुलाई को नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंहनगर जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जिसके चलते इन जनपदों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है।इसके साथ ही 21 जुलाई 2025 को देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहाँ भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।जबकि 22 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जो संभावित खतरे की चेतावनी है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें, किसी भी जोखिम वाले क्षेत्र में अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने और सड़क अवरोध की आशंका बनी हुई है।

प्रशासन ने आपदा से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा है और राहत-बचाव दलों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

प्रदेशवासियों से अपील है कि वे सतर्क और जागरूक रहें, अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन या आपदा कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

????️ आपदा सुरक्षित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागी बनें – सजग रहें, सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 8
Users Today : 54
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 8
Users Today : 54
Users Yesterday : 907