(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर। मंगलवार को सुल्तानपुर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी प्रियंका ध्यानी ने लक्सर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया है। उनके पदभार ग्रहण करते ही पालिका में लंबे समय से खाली चल रहे इस महत्वपूर्ण पद पर तैनाती हो गई है।
लक्सर नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी का पद 28 जून को तत्कालीन ईओ मोहम्मद कामिल के स्थानांतरण के बाद से रिक्त चल रहा था। करीब तीन माह से खाली पड़े इस पद पर नियुक्ति को लेकर मंगलवार को शासन की ओर से आदेश जारी किया गया। इसके बाद प्रियंका ध्यानी ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया।
अध्यक्ष ने किया स्वागत, अब दो निकायों की जिम्मेदारी
कार्यभार ग्रहण करने पर नगर पालिका अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ नीटू ने प्रियंका ध्यानी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्रियंका ध्यानी अब सुल्तानपुर नगर पंचायत के साथ-साथ लक्सर नगर पालिका परिषद की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में पहचान रखने वाली प्रियंका ध्यानी के सामने अब लक्सर नगर पालिका के कामकाज को गति देने की अहम जिम्मेदारी होगी। लंबे समय से रिक्त चल रहे अधिशासी अधिकारी के पद पर उनकी तैनाती से पालिका के प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की संभावना बनी है ।








































Users Today : 221
Users Yesterday : 1434






