न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: पनियाला में हिंदू रक्षा दल नेता पर फायरिंग से सनसनी, भीम आर्मी से जुड़े लोगों पर हमले का आरोप; कंधे को छूकर निकली गोली BIG BREAKING:: उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में ABVP का ‘विजय उत्सव’! नवनिर्वाचित छात्रसंघ ने ली शपथ, मदन कौशिक ने दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: चमनलाल कॉलेज की शानदार उपलब्धि: 6 छात्रों ने UGC-NET में लहराया परचम, दो छात्राओं का कनाडा-इटली में पीएचडी के लिए चयन BIG BREAKING:: हरिद्वार में दिल की सेहत के लिए सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, मेट्रो अस्पताल की वॉकथॉन ने दिया ‘फिट हार्ट’ का जोरदार संदेश BIG BREAKING:: हरियाणा जाएंगे उत्तराखंड के युवा, सीखेंगे नई संस्कृति और नवाचार; CM धामी बोले- अच्छे अनुभवों से संवारें देवभूमि का भविष्य BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर हरिद्वार में गूंजेगा सद्भाव और स्वच्छता का संदेश, 2 अक्टूबर को होंगे विविध कार्यक्रम
Home » हड़कंप » BIG BREAKING:: पनियाला में हिंदू रक्षा दल नेता पर फायरिंग से सनसनी, भीम आर्मी से जुड़े लोगों पर हमले का आरोप; कंधे को छूकर निकली गोली

BIG BREAKING:: पनियाला में हिंदू रक्षा दल नेता पर फायरिंग से सनसनी, भीम आर्मी से जुड़े लोगों पर हमले का आरोप; कंधे को छूकर निकली गोली

(शहजाद अली हरिद्वार) ब्रेकिंग न्यूज/रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला में हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष विशाल पर फायरिंग का मामला सामने आया है। गोली कार के शीशे को पार करते हुए विशाल के कंधे को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से जानकारी जुटाई। घायल विशाल का आरोप है कि एक दिन पहले मेले में उनके साथ कुछ भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने मारपीट की थी, जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में शिकायत दी थी।

दोनों पक्षों को पुलिस ने पूछताछ और बयान के लिए थाने बुलाया था। विशाल के मुताबिक थाने में दूसरे पक्ष की ओर से उन पर समझौते का दबाव बनाया गया, लेकिन उन्होंने फैसला करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि थाने से घर लौटते समय पनियाला में अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गोली कार के शीशे से होते हुए उनके कंधे में लगी, जिसके बाद वह घायल हो गए।

घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल विशाल ने हमले के पीछे भीम आर्मी से जुड़े लोगों पर आशंका जताई है, हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही हमलावरों और वारदात की वजह की स्थिति साफ हो पाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश के प्रयास तेज कर दिए हैं।

ALSO READ  "सुमन नगर में सरकारी जमीन पर फिर नजर! वन भूमि और सिंचाई विभाग की संरक्षित पट्टी में अवैध रास्ता बनाने की कोशिश से हड़कंप"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 4 2 2 8
Users Today : 79
Users Yesterday : 1434
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 4 2 2 8
Users Today : 79
Users Yesterday : 1434