न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: पनियाला में हिंदू रक्षा दल नेता पर फायरिंग से सनसनी, भीम आर्मी से जुड़े लोगों पर हमले का आरोप; कंधे को छूकर निकली गोली BIG BREAKING:: उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में ABVP का ‘विजय उत्सव’! नवनिर्वाचित छात्रसंघ ने ली शपथ, मदन कौशिक ने दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: चमनलाल कॉलेज की शानदार उपलब्धि: 6 छात्रों ने UGC-NET में लहराया परचम, दो छात्राओं का कनाडा-इटली में पीएचडी के लिए चयन BIG BREAKING:: हरिद्वार में दिल की सेहत के लिए सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, मेट्रो अस्पताल की वॉकथॉन ने दिया ‘फिट हार्ट’ का जोरदार संदेश BIG BREAKING:: हरियाणा जाएंगे उत्तराखंड के युवा, सीखेंगे नई संस्कृति और नवाचार; CM धामी बोले- अच्छे अनुभवों से संवारें देवभूमि का भविष्य BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर हरिद्वार में गूंजेगा सद्भाव और स्वच्छता का संदेश, 2 अक्टूबर को होंगे विविध कार्यक्रम
Home » शपथ » BIG BREAKING:: उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में ABVP का ‘विजय उत्सव’! नवनिर्वाचित छात्रसंघ ने ली शपथ, मदन कौशिक ने दी शुभकामनाएं

BIG BREAKING:: उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में ABVP का ‘विजय उत्सव’! नवनिर्वाचित छात्रसंघ ने ली शपथ, मदन कौशिक ने दी शुभकामनाएं

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के सभागार में एबीवीपी छात्र संघ के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह ‘विजय उत्सव’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह में छात्र संघ अध्यक्ष शुभम मिश्रा, सचिव प्रशांत गैरोला, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अभिषेक ममगाई, उपाध्यक्ष निक्की, कोषाध्यक्ष तनिष्क चौहान तथा सह सचिव मानसी वर्मा ने पद एवं दायित्व की शपथ ली। मंत्री मदन कौशिक ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को छात्र हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने और विश्वविद्यालय में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को मजबूत करने की शुभकामनाएं दीं।

ALSO READ  “आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सौजन्य से निकली भव्य स्वास्थ्य जागरूकता रैली — डॉ. आर. के. सिंह ने दिलाई स्वस्थ उत्तराखंड बनाने की शपथ”

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय से जुड़े अधिकारियों और शिक्षकों की भी मौजूदगी रही। छात्र कल्याण परिषद के अधिष्ठाता डॉ. लक्ष्मी नारायण जोशी, मुख्य चुनाव अधिकारी दामोदर परगाई, कुलपति डॉ. रमाशंकर पाण्डेय, कुल सचिव दिनेश राणा तथा कार्यक्रम की संचालनकर्ता गौरी उपस्थित रहीं।शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में छात्र हित, विश्वविद्यालय की गतिविधियों और नई जिम्मेदारियों को लेकर पदाधिकारियों की भूमिका पर भी जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 4 2 2 6
Users Today : 77
Users Yesterday : 1434
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 4 2 2 6
Users Today : 77
Users Yesterday : 1434