न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: “बच्चे स्कूल जाएं, बाइक लेकर नहीं!” डीएम का डंडा चला तो 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल हुईं सीज, नाबालिग ड्राइवरों के अभिभावकों में मची खलबली! BIG BREAKING:: खनन का मौसम आया! 01 अक्टूबर से हरिद्वार में शुरू हुआ खनन सत्र, डीएम बोले—नियम मानो, तभी चलेगा काम BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान
Home » शपथ » “आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सौजन्य से निकली भव्य स्वास्थ्य जागरूकता रैली — डॉ. आर. के. सिंह ने दिलाई स्वस्थ उत्तराखंड बनाने की शपथ”

“आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सौजन्य से निकली भव्य स्वास्थ्य जागरूकता रैली — डॉ. आर. के. सिंह ने दिलाई स्वस्थ उत्तराखंड बनाने की शपथ”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।उत्तराखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, आईटीसी मिशन सुनहरा कल और पीपल टू पीपल हेल्थ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को एक भव्य स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय, हरिद्वार से प्रारंभ होकर रोशनाबाद कोर्ट तक निकाली गई।रैली का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने किया। उन्होंने रैली प्रारंभ करने से पूर्व उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों और आईटीसी मिशन सुनहरा कल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, सामुदायिक स्वच्छता और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सभी को शपथ दिलाई। तत्पश्चात् डॉ. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर “स्वच्छता अपनाएं, रोग मिटाएं”, “स्वस्थ रहें, खुशहाल रहें” जैसे नारों के माध्यम से जन-जागरूकता का संदेश दिया। रैली में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ आईटीसी मिशन सुनहरा कल, पीपल टू पीपल हेल्थ फाउंडेशन, बंधन, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, श्री भुनेश्वरी महिला आश्रम, प्रथम इन्फोटेक, लोकमित्रा और मैजिक बस जैसी प्रतिष्ठित सामाजिक संस्थाओं के लगभग 200 से अधिक प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।आईटीसी से श्री सचिन कांबले ने सभी संस्थाओं के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति का दायित्व है कि वह स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहे और दूसरों को भी प्रेरित करे। उन्होंने जनता से अपील की कि एक स्वस्थ, स्वच्छ और सशक्त उत्तराखंड के निर्माण में सभी सक्रिय सहयोग करें।

ALSO READ  "सलेमपुर में दिखी कांग्रेस की ताकत! जब पहुंचे वरिष्ठ नेता राजवीर चौहान — युवाओं ने किया भव्य स्वागत, गूंजे “कांग्रेस ज़िंदाबाद” के नारे, जनता ने उठाई शपथ — अगले विधानसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाएंगे चौहान को!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 3 8 4
Users Today : 374
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 3 8 4
Users Today : 374
Users Yesterday : 861