न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज! BIG BREAKING:: मुण्डाखेड़ा कलां चोरीकांड का बड़ा खुलासा! घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाने वाले दो शातिर युवक गिरफ्तार, चोरी का माल और बाइक बरामद
Home » शपथ » “झबरेड़ा में कांग्रेस का युवा शक्ति प्रदर्शन! सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक वीरेंद्र जाति बोले— 2027 में युवा लिखेंगे बदलाव की नई इबारत”

“झबरेड़ा में कांग्रेस का युवा शक्ति प्रदर्शन! सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक वीरेंद्र जाति बोले— 2027 में युवा लिखेंगे बदलाव की नई इबारत”

(शहजाद अली हरिद्वार)झबरेड़ा। झबरेड़ा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती के कोटवाल आलमपुर स्थित कैंप कार्यालय में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान युवाओं ने विधायक वीरेंद्र जाति के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक वीरेंद्र जाति ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और बढ़ती बेरोजगारी से युवा वर्ग निराश है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार देने के बजाय सरकार भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने में विफल रही है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में बढ़ती बेरोजगारी के कारण युवा बदलाव चाहते हैं और यही कारण है कि बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में युवा वर्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और प्रदेश में बदलाव लाने का कार्य करेगा।

विधायक वीरेंद्र जाति ने कहा कि वर्तमान सरकार में किसान, मजदूर और बेरोजगार वर्ग परेशान है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं बढ़ी हैं तथा प्रदेश में बढ़ते अपराधों से जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है और कांग्रेस को मजबूत करने का मन बना चुकी है।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक युवा एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ALSO READ  व्यापारियों की समस्याओं का होगा समाधान, नवगठित व्यापार मंडल ने ली शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 5 5 5
Users Today : 4
Users Yesterday : 849
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 5 5 5
Users Today : 4
Users Yesterday : 849