न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » कार्यभार » देवेंद्र सिंह नेगी ने उप जिलाधिकारी रुड़की का कार्यभार संभाला, पारदर्शी प्रशासन और टीम वर्क पर दिया जोर

देवेंद्र सिंह नेगी ने उप जिलाधिकारी रुड़की का कार्यभार संभाला, पारदर्शी प्रशासन और टीम वर्क पर दिया जोर

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। तहसील कार्यालय में सोमवार को देवेंद्र सिंह नेगी ने उप जिलाधिकारी (एसडीएम) रुड़की के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर तहसील के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद देवेंद्र सिंह नेगी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय प्रशासन की जिम्मेदारियों को निभाते हुए उनकी प्राथमिकता शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना, जनता को पारदर्शी और त्वरित सेवाएं प्रदान करना और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना रहेगा।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान और फील्ड विजिट के माध्यम से वास्तविक स्थिति का आंकलन उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहेगा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

देवेंद्र सिंह नेगी के प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए क्षेत्रवासियों को उनसे बेहतर कार्यप्रणाली की अपेक्षा है। उनका यह पदभार क्षेत्र में सुशासन की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 5 0
Users Today : 33
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 5 0
Users Today : 33
Users Yesterday : 938