न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: देहरादून में 15 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, स्वच्छता से नवाचार तक दिखेगा जनभागीदारी का दम—18 अक्टूबर तक चलेगा महाअभियान BIG BREAKING:: ITC मिशन सुनहरा कल के साथ हरिद्वार में पोषण का महाअभियान, 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का भव्य आगाज—‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश से गूंजा विकास भवन BIG BREAKING:: बीएचईएल हरिद्वार की बड़ी उपलब्धि! कैगा परियोजना के लिए 700 मेगावाट का स्वदेशी टीजी स्टेटर रवाना BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश
Home » संदेश » BIG BREAKING:: ITC मिशन सुनहरा कल के साथ हरिद्वार में पोषण का महाअभियान, 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का भव्य आगाज—‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश से गूंजा विकास भवन

BIG BREAKING:: ITC मिशन सुनहरा कल के साथ हरिद्वार में पोषण का महाअभियान, 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का भव्य आगाज—‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश से गूंजा विकास भवन

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 9 सितंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ विकास भवन, रोशनाबाद में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सहयोगी संस्थाओं इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट (IGD) एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी लालित नारायण मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, किशोरियां एवं माताएं मौजूद रहीं।इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह की थीम “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” रखी गई है। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका, सामुदायिक सहभागिता तथा महिलाओं और बच्चों के बेहतर पोषण पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान “गरम भोजन, विविध आहार—पोषण का बेहतर आधार” का संदेश देते हुए संतुलित एवं पौष्टिक भोजन के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

ALSO READ  "झमाझम बारिश में हरेला पर्व की हरियाली: एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने 400 पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश"

किशोरियों में पोषण और एनीमिया की रोकथाम को लेकर “तेजस्विनी टॉक” का आयोजन किया गया। इसमें “गुड़ चना खाओ, एनीमिया भगाओ” और “गुड़-चना का आहार, रोगों पर करे प्रहार” जैसे संदेशों के माध्यम से आयरन युक्त एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई।

पोषण स्टॉल रहे आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न पोषण जागरूकता स्टॉल लगाए। इनमें स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों से तैयार व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों और अतिथियों ने स्टॉलों का अवलोकन किया तथा खाद्य सामग्री का स्वाद लेकर उसके पोषण महत्व की जानकारी प्राप्त की। लोगों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों से स्वादिष्ट, पौष्टिक और विविध आहार तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया।

ALSO READ  BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी

आईटीसी मिशन सुनहरा कल के अंतर्गत IGD की ओर से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत भी की गई। अभियान का उद्देश्य पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं संतुलित आहार के प्रति समुदाय में जागरूकता बढ़ाना और पोषण माह की गतिविधियों में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।

कम्युनिटी लाइब्रेरी का हुआ उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा स्थापित कम्युनिटी लाइब्रेरी का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी लालित नारायण मिश्रा ने किया। लाइब्रेरी का उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की आदत और सीखने की संस्कृति को बढ़ावा देना है। इस पहल के जरिए पोषण के साथ बच्चों के शैक्षणिक एवं समग्र विकास पर भी जोर दिया गया।

ALSO READ  "एआई के युग में गलत सूचनाओं की बाढ़ के बीच प्रेस की विश्वसनीयता बचाने के लिए संवाद और जागरूकता जरूरी – हरिद्वार में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सीडीओ ललित नारायण मिश्रा का संदेश"

गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार

राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ अवसर पर गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई तथा छोटे बच्चों के लिए अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। गर्भवती महिलाओं और माताओं को गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण, शिशु देखभाल, स्तनपान और बच्चों को समय पर पौष्टिक एवं विविध आहार देने की जानकारी दी गई।वहीं किशोरियों को पोषण किट एवं छाते वितरित किए गए। अधिकारियों ने किशोरियों से संतुलित आहार अपनाने, एनीमिया की रोकथाम तथा व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया।

ALSO READ  "हरेला पर मालाग्राम से सीएम धामी का 'ग्रीन मिशन' शुरू! सघन पौधरोपण कर दिया हरित उत्तराखंड का संदेश, हर्बल वर्ल्ड हिमालय की खूबियों से हुए रूबरू"

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की डॉ. सिमरनजीत कौर, जिला शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद, जिला कार्यक्रम अधिकारी अविनाश भदौरिया समेत महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। मंच संचालन जिला प्रशासनिक अधिकारी संतोष रावत ने किया।अधिकारियों ने कहा कि पोषण केवल एक माह का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर जनभागीदारी और सामुदायिक जिम्मेदारी का विषय है। सुपोषित मातृत्व, स्वस्थ बचपन, किशोरियों के बेहतर पोषण, एनीमिया की रोकथाम और शिक्षा के साथ पोषण का समन्वय ही स्वस्थ समाज और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 8 0 4
Users Today : 253
Users Yesterday : 849
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 8 0 4
Users Today : 253
Users Yesterday : 849