न्यूज़ फ्लैश
“देर रात बैरागी कैंप पहुंचे DM मयूर दीक्षित और SSP नवनीत सिंह भुल्लर, डाक कांवड़ व्यवस्थाओं का लिया जायजा” Haridwar”कांगड़ा घाट पर मचा हड़कंप! गंगा की तेज धारा में बहने लगे दो कांवड़िए, SDRF के जांबाजों ने जान पर खेलकर दोनों को सुरक्षित बचाया” “भगवा रंग में रंगी धर्मनगरी, उमड़ा आस्था का सैलाब! एक दिन में 44.38 लाख शिवभक्तों ने उठाया गंगाजल, अब तक 2.64 करोड़ कांवड़िए रवाना” “पुरानी बसों को मिलेगा नया अवतार! उत्तराखंड में आउटडेटेड बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, रेट्रोफिट तकनीक से दौड़ेंगी सड़कों पर” “धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: हाईकोर्ट को 30 हेक्टेयर भूमि, पशुपालकों को सब्सिडी, 122 खेल पद और हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे को मंजूरी” “एसआईआर अभियान में शानदार काम का सम्मान! रुड़की में उत्कृष्ट बीएलओ प्रवीण कल्याणी सम्मानित, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक शेट ने दिए पारदर्शिता और तेजी से काम के निर्देश”
Home » संदेश » Haridwar”SIR को लेकर DM मयूर दीक्षित का बड़ा संदेश—नोटिस से न घबराएं मतदाता, 11 में से कोई एक अभिलेख देकर कराएं समस्या का समाधान”

Haridwar”SIR को लेकर DM मयूर दीक्षित का बड़ा संदेश—नोटिस से न घबराएं मतदाता, 11 में से कोई एक अभिलेख देकर कराएं समस्या का समाधान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अंतर्गत ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदाताओं से संवाद किया तथा एसआईआर की प्रगति एवं नोटिसों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एसआईआर के अंतर्गत मतदाताओं को निर्गत किए गए नोटिसों पर प्राप्त आपत्तियों एवं अभिलेखों की सुनवाई की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित एआरओ एवं बीएलओ को निर्देशित किया कि सभी मामलों में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी मतदाता को किसी प्रकार की विसंगति अथवा अनमैपिंग के संबंध में नोटिस प्राप्त होता है तो उन्हें किसी भी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 अभिलेखों में से कोई भी एक वैध अभिलेख उपलब्ध कराने पर किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं काटा जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संचालित की जा रही है। इस कार्य में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का भी सकारात्मक सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे प्रक्रिया की विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र मतदाता को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी,जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित संबंधित बूथों के एआरओ,बीएलओ संबंधित क्षेत्र के मतदाताअधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 9 4 0 0
Users Today : 232
Users Yesterday : 651
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 9 4 0 0
Users Today : 232
Users Yesterday : 651