न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्राम प्रधान नीरज चौहान के चाचा अशोक चौहान का निधन, दोपहर 2 बजे होगा अंतिम संस्कार BIG BREAKING:: हिमालयी विकास को विज्ञान की नई उड़ान! CM धामी ने जारी की ‘विज्ञान-प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026’, GEP से खुलेगा प्राकृतिक संपदा की असली कीमत का रास्ता BIG BREAKING:: खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज! 40वीं वाहिनी पीएसी में आयुष अग्रवाल-मनीषा जोशी ने बढ़ाया हौसला, जवानों ने रक्तदान को बढ़ाए मदद के हाथ BIG BREAKING:: रोशनाबाद में बेटियों का दमदार दांव! राज्य स्तरीय जूडो मुकाबलों में दिखा जबरदस्त रोमांच BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग! BIG BREAKING:: मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 पहरा! हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात, ओवरस्पीड-ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा
Home » निर्देश » “कांवड़ मार्ग पर नगर आयुक्त नंदन कुमार का ताबड़तोड़ निरीक्षण, 24 घंटे स्वच्छता और चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के दिए सख्त निर्देश”

“कांवड़ मार्ग पर नगर आयुक्त नंदन कुमार का ताबड़तोड़ निरीक्षण, 24 घंटे स्वच्छता और चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के दिए सख्त निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज नगर निगम हरिद्वार के नगर आयुक्त आईएएस नंदन कुमार द्वारा कांवड़ मार्ग एवं प्रमुख मेला क्षेत्रों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जटवाड़ा पुल से ज्वालापुर कांवड़ पटरी, बैरागी क्षेत्र, रोड़ी बेलवाला सहित अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, मार्गों की स्वच्छता, डस्टबिन की उपलब्धता, सफाई कर्मियों की तैनाती तथा श्रद्धालुओं के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त ने विभिन्न स्थानों पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए।

नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि कांवड़ मेले के दौरान पूरे मेला क्षेत्र एवं कांवड़ मार्ग पर चौबीसों घंटे स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखी जाए। कूड़े का समयबद्ध उठान सुनिश्चित किया जाए, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा किसी भी स्थान पर गंदगी अथवा अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ पूर्ण जिम्मेदारी एवं सतर्कता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी प्रमुख स्थलों पर नियमित निरीक्षण जारी रखा जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन एवं मानवबल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, जिससे मेले के दौरान स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाएं निर्बाध रूप से संचालित होती रहें।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकांत, मुख्य सफाई निरीक्षक विकास छाचर सहित नगर निगम हरिद्वार की स्वच्छता टीम एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

ALSO READ  “सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने दी विकास को नई गति — ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक में दिए युद्धस्तर पर काम के निर्देश”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 7 5 5
Users Today : 572
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 7 5 5
Users Today : 572
Users Yesterday : 1573