न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ मेले की भीड़ में बिछड़ा परिवार, बहादराबाद पुलिस बनी देवदूत! चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने मिनटों में कराया मिलन” “उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 20 लाख से अधिक नोटिस पहुंचे मतदाताओं तक” “उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए बड़ी सौगात! सीएम धामी के साथ NCC महानिदेशक की अहम बैठक, सीमांत क्षेत्रों तक होगा NCC का मेगा विस्तार” “उत्तराखंड में हाई अलर्ट! मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का बड़ा आदेश—24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें तुरंत खोलो” “दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर को मिली रफ्तार! 716 करोड़ की ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया निरीक्षण” “चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार! कर्णप्रयाग-सिमली में बनेंगी हाईटेक पार्किंग, धामी सरकार का बड़ा मास्टर प्लान”
Home » मिसाल » “कांवड़ मेले की भीड़ में बिछड़ा परिवार, बहादराबाद पुलिस बनी देवदूत! चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने मिनटों में कराया मिलन”

“कांवड़ मेले की भीड़ में बिछड़ा परिवार, बहादराबाद पुलिस बनी देवदूत! चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने मिनटों में कराया मिलन”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान उमड़ी भारी भीड़ के बीच थाना बहादराबाद की चौकी शान्तरशाह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिछड़े परिवार को सकुशल मिलवाकर मानवता और जनसेवा का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया। पुलिस की तत्परता से परिवार की चिंता कुछ ही देर में खुशी में बदल गई।

जानकारी के अनुसार अरुण कुमार पुत्र राजकुमार, निवासी मादीपुर, थाना पंजाबी बाग, दिल्ली अपनी पत्नी एवं साली के साथ हरिद्वार गंगाजल लेने आए थे। इसी दौरान अत्यधिक भीड़ के कारण अरुण कुमार अपने परिजनों से बिछड़ गए। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर घबराई पत्नी चौकी शान्तरशाह पहुंची और पुलिस से मदद की अपील की।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी टीम के साथ तत्काल खोजबीन शुरू की। पुलिस ने सरकारी वाहन से आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाश अभियान चलाया और कुछ ही समय में अरुण कुमार को सकुशल ढूंढकर उनकी पत्नी एवं साली से मिला दिया।

लंबे समय बाद अपने परिजनों से मिलकर अरुण कुमार और उनका परिवार भावुक हो गया। उन्होंने हरिद्वार पुलिस, चौकी शान्तरशाह और पूरी पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता और जनसेवा की भावना की जमकर सराहना की।

इस सराहनीय कार्य में चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी, हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह जगवाण, कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह तथा एसपीओ अरमान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कांवड़ मेले के दौरान बहादराबाद पुलिस लगातार श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 8 7 6 8
Users Today : 251
Users Yesterday : 1234
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 8 7 6 8
Users Today : 251
Users Yesterday : 1234