न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सुबह-सुबह हरिद्वार पुलिस की दस्तक—“भाई साहब, चाय बाद में… पहले सत्यापन दिखाइए!” गली-मोहल्लों में चला दस्तावेजों का ‘सरप्राइज चेक BIG BREAKING:: हरिद्वार में नौकरी का बड़ा मौका! 16 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 400 युवाओं की खुलेगी किस्मत—बायोडाटा लेकर पहुंचें अभ्यर्थी BIG BREAKING:: अमित शाह से मिले धन सिंह रावत, सहकारिता के मॉडल पर हुई बड़ी चर्चा—उत्तराखंड में नवाचारों पर शाह ने थपथपाई पीठ BIG BREAKING:: रुड़की में सजा यादों का कारवां, फिर गुलज़ार हुआ कॉलेज का आंगन… 1988-98 बैच की पूर्व छात्राओं ने मिलकर ताजा कीं सुनहरी यादें BIG BREAKING:: हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर दबंगई दिखाना पड़ा भारी! 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद; फायरिंग कर यात्रियों में जमाना चाहते थे रौब BIG BREAKING:: प्यार में धोखा, 5 लाख की सुपारी! देहरादून बैंककर्मी पर फायरिंग की मास्टरमाइंड निकली पूर्व प्रेमिका, पुलिस ने खोला पूरा राज
Home » अभियान » BIG BREAKING:: सुबह-सुबह हरिद्वार पुलिस की दस्तक—“भाई साहब, चाय बाद में… पहले सत्यापन दिखाइए!” गली-मोहल्लों में चला दस्तावेजों का ‘सरप्राइज चेक

BIG BREAKING:: सुबह-सुबह हरिद्वार पुलिस की दस्तक—“भाई साहब, चाय बाद में… पहले सत्यापन दिखाइए!” गली-मोहल्लों में चला दस्तावेजों का ‘सरप्राइज चेक

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस ने रविवार सुबह जिलेभर में व्यापक सत्यापन अभियान शुरू किया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमें गली-मोहल्लों और संवेदनशील इलाकों तक पहुंचीं और वहां रह रहे संदिग्ध एवं बाहरी व्यक्तियों के पहचान-पत्र तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।

ALSO READ  "प्लास्टिक पर चला नगर पालिका का डंडा! शिवालिक नगर के बाज़ारों में एंटी-प्लास्टिक अभियान से मचा हड़कंप, दुकानदारों को दी सख़्त चेतावनी"

सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने किराएदारों, घरेलू सहायकों, कर्मचारियों और अन्य बाहरी व्यक्तियों से संबंधित जानकारी जुटाई। साथ ही मकान मालिकों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को भी अपने यहां रहने या काम करने वाले लोगों का नियमानुसार पुलिस सत्यापन कराने के लिए जागरूक किया गया।पुलिस का कहना है कि समय-समय पर इस तरह के सत्यापन अभियान चलाने का उद्देश्य किसी आम नागरिक को परेशान करना नहीं, बल्कि क्षेत्र में रहने वाले लोगों की पहचान और पृष्ठभूमि की जानकारी पुलिस रिकॉर्ड में सुनिश्चित करना है। इससे किसी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलती है।

ALSO READ  "नाई सोता नाले में सीवर लीकेज पर सख्त एक्शन: जल संस्थान को नोटिस, गंदगी पर लॉज का शौचालय सील, ₹5000 का चालान—नगर निगम का कांवड़ क्षेत्र में स्वच्छता पर बड़ा अभियान"

हरिद्वार पुलिस की टीमें अभियान के दौरान जमीनी स्तर पर लगातार सक्रिय हैं और विभिन्न क्षेत्रों में दस्तावेजों की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने घर, दुकान या प्रतिष्ठान में रह रहे किराएदारों और कार्यरत कर्मचारियों का समय पर सत्यापन अवश्य कराएं।पुलिस ने स्पष्ट किया कि सत्यापन केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी सामूहिक जिम्मेदारी भी है। समय पर सत्यापन कराकर लोग अपने क्षेत्र को सुरक्षित बनाने में पुलिस का सहयोग कर सकते हैं।

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 7 4 9 0
Users Today : 433
Users Yesterday : 1274
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 7 4 9 0
Users Today : 433
Users Yesterday : 1274