न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड का डंका! काशीपुर और रुद्रपुर ने जीता पहला पुरस्कार, राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले BIG BREAKING:: हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें! जेनी पहुंची असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के दरबार, अब असम में गूंजेगा 2003 का मामला, क्या दर्ज होगा मुकदमा? BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर मंत्री प्रदीप बत्रा का त्वरित एक्शन, जनसुनवाई में सुनीं फरियादें; जरूरतमंदों को बांटे राहत कोष के चेक!
Home » जलवा » BIG BREAKING:: हॉकी के मैदान में हरिद्वार का जलवा! 9-0, 12-0 और 5-0 की धमाकेदार जीत से मचाया तहलका

BIG BREAKING:: हॉकी के मैदान में हरिद्वार का जलवा! 9-0, 12-0 और 5-0 की धमाकेदार जीत से मचाया तहलका

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिला युवा कल्याण अधिकारी हरिद्वार मुकेश भट्ट ने अवगत कराया है कि खेल महाकुंभ 2026-27 के तहत आयोजित मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले खेले गए। अंडर-19 वर्ग में हरिद्वार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पिथौरागढ़ को 9-0 से हराया। वहीं अंडर-14 वर्ग में भी हरिद्वार ने पिथौरागढ़ को 12-0 से करारी शिकस्त दी।

अंडर-19 के अन्य मुकाबलों में ऊधमसिंह नगर को चंपावत ने 2-0 से हराया। सेमीफाइनल में हरिद्वार ने चंपावत को 3-0 से तथा टिहरी ने पौड़ी गढ़वाल को 3-0 से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया। अंडर-14 के हाईलैंड मैच में देहरादून ने पिथौरागढ़ को 4-1 से हराया।

ALSO READ  BIG BREAKING:: हॉकी के मैदान में हरिद्वार का धमाका! पिथौरागढ़ को 9-0 से रौंदा, चंपावत और नैनीताल को हराकर फाइनल में बनाई धांसू एंट्री

ओपन वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में हरिद्वार ने नैनीताल को 5-0 से हराया, जबकि ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ के बीच मुकाबले में पिथौरागढ़ ने 2-1 से जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता के दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भंडारी, युवा कल्याण विभाग एवं खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षक, निर्णायक और खिलाड़ी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 7 1 1
Users Today : 285
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 7 1 1
Users Today : 285
Users Yesterday : 844