न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड का डंका! काशीपुर और रुद्रपुर ने जीता पहला पुरस्कार, राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले BIG BREAKING:: हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें! जेनी पहुंची असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के दरबार, अब असम में गूंजेगा 2003 का मामला, क्या दर्ज होगा मुकदमा? BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर मंत्री प्रदीप बत्रा का त्वरित एक्शन, जनसुनवाई में सुनीं फरियादें; जरूरतमंदों को बांटे राहत कोष के चेक!
Home » रोजगार » BIG BREAKING:: देहरादून में रोजगार का बड़ा धमाका! 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 904 पदों पर भर्ती—दुबई जाने का भी मौका

BIG BREAKING:: देहरादून में रोजगार का बड़ा धमाका! 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 904 पदों पर भर्ती—दुबई जाने का भी मौका

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून द्वारा आगामी 29 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले में 18 निजी क्षेत्र की कंपनियां भाग लेंगी तथा कुल 904 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार मेलों का नियमित आयोजन किया जा रहा है।

ALSO READ  "हरिद्वार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: 13 मार्च को जिला सेवायोजन कार्यालय में लगेगा भव्य रोजगार मेला, 4–5 नामी कंपनियों में लगभग 150 पदों पर होगी सीधी भर्ती, हाईस्कूल से स्नातक तक के अभ्यर्थियों को मिलेगा सुनहरा अवसर"

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में देहरादून सहित अन्य जनपदों के बेरोजगार युवा भी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में पूर्व पंजीकरण (प्री-रजिस्ट्रेशन) की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों से समय रहते पंजीकरण कराने की अपील की गई है। साथ ही, रोजगार मेले के दिन भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, मूल शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण-पत्र, उनकी छायाप्रतियां, सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन कार्ड तथा वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। सेवायोजन विभाग ने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले का लाभ उठाने तथा निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने की अपील की है।

रोजगार मेले में शामिल होने वाली कंपनियां

29 सितम्बर को आयोजित रोजगार मेले में कैंप 108, स्काई विंग एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड, बजाज ऑटो लिमिटेड, बजाज कैपिटल, टाटा इलेक्ट्रॉनिक, टाटा मोटर्स, आरएसपीएल मैनपॉवर, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, बार्बीक्यूनेशन, अकल इनफॉरमेशन सिस्टम लिमिटेड गुरुग्राम, मेंटर वाटर एक्सपर्ट, नील मेटल हरिद्वार जैसी कंपनियां शामिल रहेंगी।

ALSO READ  "हरिद्वार में युवाओं के लिए बड़ा सुनहरा मौका: 17 अप्रैल को सिडकुल की नामी कंपनियों के साथ मेगा रोजगार मेला, 260 पदों पर सीधे इंटरव्यू से नौकरी पाने का शानदार अवसर!"

दुबई में रोजगार का अवसर, युवाओं से आवेदन का आह्वान

सेवायोजन विभाग, उत्तराखंड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कौशल अनियन उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत युवाओं को दुबई में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए आईटीआई/आईटीआई सर्टिफिकेट धारक अभ्यर्थी पात्र होंगे। फ्रेशर अभ्यर्थियों के लिए 6 माह का अनुभव तथा आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। योजना के माध्यम से युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 7 1 0
Users Today : 284
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 7 1 0
Users Today : 284
Users Yesterday : 844