न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों पर धामी सरकार का डबल अटैक! तस्करों पर शिकंजा, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता की लहर BIG BREAKING:: अकबरपुर कालसो में विकास की नई सौगात, विधायक ममता राकेश ने किया नाले का उद्घाटन BIG BREAKING:: जटवाड़ा से शिवालिकनगर तक विकास की नई चमक, ₹2.68 करोड़ से सड़क का होगा भव्य कायाकल्प—विधायक आदेश चौहान ने किया शुभारंभ BIG BREAKING:: “इश्क में आया ट्विस्ट ऐसा, पत्नी ने बताया राज… पति ने बना डाला हत्या का प्लान, हरिद्वार पुलिस ने दंपति को दबोचा!”
Home » सम्मेलन » BIG BREAKING:: रुड़की में व्यापारी सम्मेलन का महासंग्राम! त्रिवेंद्र रावत ने बताया अर्थव्यवस्था की रीढ़, व्यापारियों ने बुलंद की ‘व्यापारी आयोग’ के गठन की मांग

BIG BREAKING:: रुड़की में व्यापारी सम्मेलन का महासंग्राम! त्रिवेंद्र रावत ने बताया अर्थव्यवस्था की रीढ़, व्यापारियों ने बुलंद की ‘व्यापारी आयोग’ के गठन की मांग

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। महानगर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से दिल्ली रोड स्थित एक होटल में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील जे. सिंघी रहे। इस दौरान व्यापारियों ने व्यापारी आयोग के गठन की मांग प्रमुखता से उठाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरुण दुआ और महामंत्री देवराज पाल ने अतिथियों का स्वागत किया। सम्मेलन में नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। साथ ही नगर के कई व्यापारियों ने व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की।

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि व्यापारियों की देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका है। व्यापारी रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही सरकार को राजस्व देने का भी काम करते हैं। व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने चाहिए।

ALSO READ  “अमन गर्ग के स्वागत में कांग्रेस का शक्ति-सम्मेलन: महेश प्रताप राणा के आवास पर एकता, उत्साह और जोश से गूंजी शिवालिक नगरी”

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सरकार व्यापारियों के हितों को लेकर लगातार काम कर रही है। व्यापारियों की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें संबंधित स्तर पर उठाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज मैसोन ने कहा कि व्यापारियों को संगठित होकर अपनी समस्याओं और मांगों को सरकार के सामने रखना चाहिए। व्यापारी आयोग के गठन की मांग को भी मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने की, जबकि संचालन सत्येंद्र प्रकाश ने किया। सम्मेलन में मेयर अनीता अग्रवाल, ललित मोहन अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा, राजीव सच्चर, प्रदेश महामंत्री पंकज डीडान, सचिन गुप्ता, अक्षय प्रताप सिंह, शशिकांत अग्रवाल, विक्रम चुग, दीपक अरोड़ा, अमित खंडेलवाल, सचिन चौधरी, नवनीत शर्मा, प्रीति भारद्वाज, अश्वनी भारद्वाज, राजेश नरूला सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 1 8 0
Users Today : 72
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 1 8 0
Users Today : 72
Users Yesterday : 1368