न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING::उत्तराखंड में आपदा से निपटने की बड़ी तैयारी! हर जिले में बनेंगे 10 मास्टर ट्रेनर, अब मॉक ड्रिल से लेकर रेस्क्यू तक होगा पुख्ता प्रशिक्षण BIG BREAKING:: देहरादून की विरासत को मिलेगा नया जीवन! 200 ऐतिहासिक धरोहरें चिन्हित, अक्टूबर की कार्यशाला के बाद बनेगी संरक्षण की मास्टर प्लान BIG BREAKING:: काशीपुर में युवाओं से CM धामी का बड़ा संवाद: “उत्तराखंड में ही मिलेंगे शिक्षा-रोजगार के अवसर”, युवा आयोग और अग्निवीर सेल से खुलेगा भविष्य का रास्ता BIG BREAKING:: नैनीताल में स्ट्रीट लाइटों पर कमिश्नर का सख्त एक्शन, वार्डवार होगी जांच—रोजाना देनी होगी खराब और दुरुस्त लाइटों की रिपोर्ट! BIG BREAKING:: देहरादून में रोजगार मेले का बड़ा धमाका! 249 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, हाथों में नियुक्ति पत्र आते ही खिले चेहरे BIG BREAKING:: “किचन में वेज-नॉनवेज का खेल पड़ा भारी! खाद्य विभाग ने मारा छापा, सड़े प्याज-पनीर पर चला ‘एक्शन’, 13 नमूने जांच को रवाना”
Home » एक्शन » BIG BREAKING:: नैनीताल में स्ट्रीट लाइटों पर कमिश्नर का सख्त एक्शन, वार्डवार होगी जांच—रोजाना देनी होगी खराब और दुरुस्त लाइटों की रिपोर्ट!

BIG BREAKING:: नैनीताल में स्ट्रीट लाइटों पर कमिश्नर का सख्त एक्शन, वार्डवार होगी जांच—रोजाना देनी होगी खराब और दुरुस्त लाइटों की रिपोर्ट!

(शहजाद अली हरिद्वार)नैनीताल। कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने नगर पालिका परिषद् नैनीताल क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद् नैनीताल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

आयुक्त ने निर्देशित किया कि नगर पालिका परिषद् क्षेत्रान्तर्गत स्थापित सभी स्ट्रीट लाइटों का वार्डवार विवरण तैयार किया जाए। इसमें प्रत्येक वार्ड में लगाई गई कुल स्ट्रीट लाइटों की संख्या, वर्तमान में सुचारू रूप से संचालित लाइटों की संख्या तथा खराब पड़ी लाइटों की संख्या का स्पष्ट विवरण तैयार किया जाए।

उन्होंने खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के लिए की गई कार्रवाई का भी वार्डवार विवरण तैयार करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने कहा कि शहर में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था नियमित रूप से क्रियाशील रहना आवश्यक है, ताकि नागरिकों को रात्रि के समय आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कुमाऊँ आयुक्त ने प्रत्येक दिन की कार्ययोजना तैयार कर नगर पालिका परिषद् के दो कार्मिकों की ड्यूटी निर्धारित करने के निर्देश दिए। दोनों कार्मिक प्रतिदिन वाहन के माध्यम से नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर स्ट्रीट लाइटों की स्थिति की जांच करेंगे।

उन्होंने निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान वार्डवार खराब मिली स्ट्रीट लाइटों तथा उनमें से ठीक कराई गई लाइटों की संख्या का विवरण प्रतिदिन तैयार कर आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। आयुक्त ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा खराब लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने के निर्देश दिए हैं।

ALSO READ  बहादराबाद में सफाई का सुपर एक्शन! — BDO मानस मित्तल और उप प्रमुख उधम सिंह की गांव-गांव छापेमारी, कूड़ा फैलाने वालों पर अब चलेगी सख्त कानूनी गाज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 1 7 2
Users Today : 521
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 1 7 2
Users Today : 521
Users Yesterday : 729