न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: वाहन लूट का इनामी आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, ठिकाने बदलकर भी नहीं बच सका आदित्य; तमंचा-कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद BIG BREAKING:: रोमांचक सेमीफाइनल में गूंजा मैदान! नैनीताल-पौड़ी का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-19 के फाइनल में बनाई जगह BIG BREAKING:: संस्कृत को मिलेगा आधुनिक अंदाज, पर्यटन से जुड़ेगा ‘संस्कृत ग्राम’ मॉडल; मुख्य सचिव ने प्रचार-प्रसार के लिए डिजिटल टूल्स और समर कैंप पर दिया जोर BIG BREAKING:: मानव तस्करी पर उत्तराखंड में बड़ा एक्शन प्लान! पंतनगर में जुटेंगे पुलिस, सुरक्षा बल और विशेषज्ञ, बनेगी सख्त रणनीति BIG BREAKING:: सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क पर कसा शिकंजा अनधिकृत डंपिंग साइटों पर होगी कार्रवाई, कचरा फेंकने वालों के चालान के निर्देश BIG BREAKING:: गन्ना पेराई सत्र से पहले गरमाया मुद्दा, मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले सुशील राठी; किसानों की समस्याओं और तैयारियों पर हुई अहम चर्चा
Home » दौरा » BIG BREAKING:: आज हरिद्वार पहुंचेंगे सीएम धामी, सिडकुल में इंडस्ट्रियल समिट और पंचायत प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल

BIG BREAKING:: आज हरिद्वार पहुंचेंगे सीएम धामी, सिडकुल में इंडस्ट्रियल समिट और पंचायत प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे पुलिस लाइंस रोशनाबाद स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार से सिडकुल स्थित होटल गार्डेन व्यू के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री यहां 7वें इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो-2026 को लेकर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 1:15 बजे तक हरिद्वार में आयोजित पंचायत स्तरीय अंतर्राज्यीय पंचायत प्रतिनिधियों के क्षमता विकास कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा का विशेष घेरा तैयार किया गया है। प्रमुख मार्गों, हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:15 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

ALSO READ  आपदा प्रभावित बागेश्वर का दौरा: केंद्र सरकार की उच्चस्तरीय टीम ने जानी जनता की पीड़ा, राहत–पुनर्वास कार्यों की समीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 2 7 5 2
Users Today : 104
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 2 7 5 2
Users Today : 104
Users Yesterday : 836