न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले BIG BREAKING:: हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें! जेनी पहुंची असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के दरबार, अब असम में गूंजेगा 2003 का मामला, क्या दर्ज होगा मुकदमा? BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर मंत्री प्रदीप बत्रा का त्वरित एक्शन, जनसुनवाई में सुनीं फरियादें; जरूरतमंदों को बांटे राहत कोष के चेक! BIG BREAKING:: बडेडी में राव काले खान की विशाल जनसभा, मुस्लिम समाज को भाजपा से जोड़ने का नेताओं ने किया आह्वान
Home » अभियान » BIG BREAKING:: कुंभ से पहले स्वच्छता की बड़ी मुहिम: सुभाष घाट पर एक दिन में 10 टन से अधिक कूड़ा साफ, नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशन में चला महा सफाई अभियान

BIG BREAKING:: कुंभ से पहले स्वच्छता की बड़ी मुहिम: सुभाष घाट पर एक दिन में 10 टन से अधिक कूड़ा साफ, नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशन में चला महा सफाई अभियान

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार द्वारा गंगा घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सुभाष घाट पर महा सफाई अभियान संचालित किया गया, जिसमें एक ही दिन में 10 टन से अधिक कूड़ा एकत्रित कर हटाया गया।

नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशन में संचालित इस अभियान में नगर निगम हरिद्वार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आईटीसी सुनहरा कल संस्था के स्वयंसेवकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। संस्था की ओर से डॉ. पंत एवं उनकी टीम ने अभियान में सहयोग करते हुए स्वच्छता कार्यों में श्रमदान किया।

गंगा बंदी के बाद से लगातार जारी है सफाई अभियान

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि गंगा बंदी के बाद से नगर निगम हरिद्वार द्वारा गंगा घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। आज सुभाष घाट पर चलाए गए महा सफाई अभियान के दौरान 10 टन से अधिक कूड़ा एकत्रित कर हटाया गया। उन्होंने कहा कि आगामी कुंभ मेले को देखते हुए हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि गंगा घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, कूड़े का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालु स्वच्छ एवं सुंदर हरिद्वार का अनुभव प्राप्त कर सकें।

ALSO READ  "ज्वालापुर स्वास्थ्य मेगा कैंप: 550 मरीजों का इलाज, 1700 ने अब तक पाई मुफ्त सुविधा – विधायक आदेश चौहान बोले, स्वस्थ नारी है सशक्त परिवार की पहचान"

नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निभाई सक्रिय भूमिका

अभियान में उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन कार्की, सहायक नगर आयुक्त सुनील मेहर, प्रशांत पांडेय एवं गौरव कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक अनिल कुमार एवं आकाश कुमार सहित नगर निगम के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर निगम हरिद्वार द्वारा आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के अंतर्गत स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। गंगा घाटों की नियमित सफाई, कूड़े का प्रभावी निस्तारण तथा विभिन्न संस्थाओं एवं जनसहभागिता के माध्यम से धर्मनगरी को स्वच्छ बनाए रखने का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 6 9 6
Users Today : 270
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 6 9 6
Users Today : 270
Users Yesterday : 844