(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज पुलिस कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में माह सितंबर की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। कप्तान नवनीत सिंह द्वारा अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पिछले माह जनपद में घटे विभिन्न अपराधों की शीर्षकवार समीक्षा करते हुए कुछ थाना प्रभारियों को प्रदर्शन सुधारने व रिकवरी रेट बेहतर बनाने की नसीहत दी। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करी, वाहन चोरी, हुड़दंग आदि आपराधिक कार्यों में लिप्त तत्वों के खिलाफ और अधिक सक्रियता से कार्यवाही करने के सुस्पष्ट निर्देश दिए गए।
एसएसपी हरिद्वार द्वारा जारी त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने व वाहनों के सुगम आवागमन के लिए की गई तैयारियों का फीड़ बैक लेते हुए व्यवस्थाओं में और अधिक सुधार के लिए मातहत पुलिस ऑफिसर्स से सुझाव मांगे। एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को क्रमवार तरीके से मातहत से ड्यूटी बदलने व चेतक पर नियुक्त कर्मियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि चेतक कर्मी किसी भी प्रकार के अवैध कार्यों में संलिप्त न हों। नशा तस्करी को समाज के लिए घातक बताते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए और अधिक गंभीरता से कार्य करने पर जोर देते हुए तस्करी में लिप्त पेशेवर अपराधियों की संपत्ति (चल+अचल) जब्तीकरण के लिए संबंधित से पत्राचार में तेजी लाने एवं संबंधित सर्किल प्रभारियों को इन मामलों की मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति की रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।

सभी विवेचकों को नवनीत सिंह द्वारा विवेचनाओं को तयशुदा समय के भीतर पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि किन्ही कारणों से विवेचना पूरी करने के लिए और समय कि आवश्यकता हो तो संबंधित अधिकारी से अनुमति प्राप्त करें। निर्देश जारी होने के बाद भी यदि कोई विवेचक विवेचना पूरी करने में अनावश्यक देरी करते हुए पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।
सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवंटित किए गए सीयूजी नंबर पर कॉल रिसीव करने एवं जनता की समस्याओं को सुन उनके निस्तारण के प्रयास करने के भी निर्देश दिए गए।









































Users Today : 629
Users Yesterday : 381
