न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: आकाश आनंद की बसपा में फिर वापसी, मायावती ने दोबारा सौंपी बड़ी जिम्मेदारी BIG BREAKING:: जनसंवाद यात्रा में सियासी गर्माहट! अफजलगढ़ में हरीश रावत से प्रीतम सिंह की आत्मीय मुलाकात, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: धनौरी में बड़ा हादसा! शौचालय का हिस्सा भरभराकर गिरा, मलबे में दबा पीएसी जवान—रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान BIG BREAKING:: 120 साल की गौरवशाली परंपरा फिर हुई जीवंत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा ज्वालापुर—विधायक आदेश चौहान ने किया भव्य रामलीला का शुभारंभ BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजा ‘राष्ट्र गौरव’ का भव्य मंच, विधायक आदेश चौहान समेत 31 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान BIG BREAKING:: जनसुनवाई में 88 शिकायतें, 45 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर सीडीओ ने दिए जल्द कार्रवाई के निर्देश
Home » जिम्मेदारी » BIG BREAKING:: आकाश आनंद की बसपा में फिर वापसी, मायावती ने दोबारा सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

BIG BREAKING:: आकाश आनंद की बसपा में फिर वापसी, मायावती ने दोबारा सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

(शहजाद अली हरिद्वार)लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में एक बार फिर बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने बड़े भतीजे आकाश आनंद की पार्टी में वापसी कराते हुए उन्हें दोबारा राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। मायावती ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

मायावती ने कहा कि काफी सोच-विचार करने के बाद पार्टी और मूवमेंट के हित में आकाश आनंद को फिर से बसपा का राष्ट्रीय संयोजक बनाकर पार्टी में कार्य करने का मौका दिया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा।

मायावती ने अपने पोस्ट में आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसके बाद उम्मीद है कि पार्टी में सब कुछ ठीक और व्यवस्थित तरीके से चलेगा तथा संगठन में बार-बार बदलाव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बसपा सुप्रीमो ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी संगठन की स्थिरता और आगे की दिशा काफी हद तक आकाश आनंद के प्रदर्शन और भूमिका पर निर्भर करेगी। आकाश आनंद की दोबारा वापसी को बसपा की आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

ALSO READ  “हरिद्वार पुलिस में बढ़ी शान और जिम्मेदारी: दो पुलिस उपाधीक्षकों को एएसपी पद पर प्रमोशन, एसएसपी ने अशोक स्तंभ पहनाकर किया अलंकरण”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 9 9 5 1
Users Today : 97
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 9 9 5 1
Users Today : 97
Users Yesterday : 1042