न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन की नियुक्ति से प्रदेश में बढ़ी सियासी हलचल BIG BREAKING:: धामी की बड़ी पहल: उत्तराखंड की 610 बसावटों को मिलेगी सड़क सुविधा, 315 सड़कों की मंजूरी पर केंद्र से चर्चा BIG BREAKING:: वेद मंदिर से फ्लाईओवर अंडरपास तक सड़क चौड़ीकरण की मांग, CM धामी से मिले विपिन चौधरी BIG BREAKING:: हरिद्वार में धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में राहत और बच्चों को मिलेगा वीरता पुरस्कार, विकास योजनाओं को भी मिली मंजूरी BIG BREAKING:: बुग्गावाला पुलिस की चेकिंग में खुल गई पोल! पिस्टल और 3 कारतूस लेकर घूम रहा वसीम पहुंचा हवालात, SSP के अभियान ने बिगाड़ा खेल BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम! त्रिपुरा की 500 महिला बुनकरों की बदलेगी तकदीर, हथकरघा कारोबार को नई उड़ान देने के लिए हुआ ऐतिहासिक समझौता
Home » संवाद » “BIG BREAKING:उत्तराखंड के 1.75 लाख छात्र बने ‘साइबर स्मार्ट सिटीजन’, डीजीपी ने दिए डिजिटल सुरक्षा के टिप्स”

“BIG BREAKING:उत्तराखंड के 1.75 लाख छात्र बने ‘साइबर स्मार्ट सिटीजन’, डीजीपी ने दिए डिजिटल सुरक्षा के टिप्स”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल सुरक्षा संदेश और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम” के तहत उत्तराखंड पुलिस ने राज्यव्यापी वर्चुअल साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। राजकीय नवोदय विद्यालय, तपोवन, नालापानी, देहरादून स्थित ICT Virtual Classroom Studio से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 1100 से अधिक राजकीय विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक के करीब 1.75 लाख छात्र-छात्राओं ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया सेफ्टी, हैकिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर बुलिंग और साइबर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया सहित विभिन्न विषयों पर सवालों के सरल और व्यावहारिक जवाब दिए।

डीजीपी ने कहा कि वर्तमान समय टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का युग है। विद्यार्थियों और युवाओं के लिए सीखने, नवाचार करने और भविष्य को नई दिशा देने के अनेक अवसर हैं। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से ‘साइबर स्मार्ट सिटीजन’ बनने तथा परिवार और मित्रों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।पुलिस महानिरीक्षक साइबर नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह और एएसपी साइबर शांतनु परासर ने भी विद्यार्थियों को बदलते साइबर अपराधों और बचाव के उपाय बताए। अधिकारियों ने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी को देखते हुए डीजीपी ने राजकीय विद्यालयों में साइबर जागरूकता गतिविधियां नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

ALSO READ  "तीज उत्सव में गूंजा ‘सशक्त नारी–समृद्ध उत्तराखंड’ का संकल्प, CM धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, बोलीं महिलाएं—अब विकास की कमान हमारे हाथ!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 0 2 2
Users Today : 65
Users Yesterday : 1062
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 0 2 2
Users Today : 65
Users Yesterday : 1062