न्यूज़ फ्लैश
“BIG BREAKING:रिश्तों की डोर ने बांधा प्रेम का अटूट बंधन, हरिद्वार पुलिस ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं” “BIG BREAKING:तकरार भी, प्यार भी और बचपन की यादें भी… रक्षाबंधन पर समाजसेवी रविराज चौहान ने दी भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खूबसूरत मिसाल” “BIG BREAKING:PM आवास योजना में बड़ा एक्शन! हरिद्वार में 419 अपात्र लाभार्थियों के नाम होंगे सूची से बाहर” “BIG BREAKING:चम्पावत में धामी का ‘रक्षाबंधन गिफ्ट’! ₹62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की सौगात, मातृशक्ति को सशक्त बनाने का बड़ा संकल्प” “BIG BREAKING:उत्तराखंड के 1.75 लाख छात्र बने ‘साइबर स्मार्ट सिटीजन’, डीजीपी ने दिए डिजिटल सुरक्षा के टिप्स” “BIG BREAKING:संतों की शरण में तीरथ, उत्तराखंड के विकास का विजन किया साझा—धार्मिक सर्किट से खुलेगा रोजगार का रास्ता”
Home » बैठक » “BIG BREAKING:एसआईआर अभियान पर मंथन: हरिद्वार में मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने पर जोर”

“BIG BREAKING:एसआईआर अभियान पर मंथन: हरिद्वार में मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने पर जोर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल संचालन के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध,अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए तृतीय चरण में दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई बीएलओ एवं एईआरओ के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया है कि चल रहे एसआईआर कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दलों का पूर्ण सहयोग उपलब्ध हो रहा है,उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो भी नोटिस निर्गत किए गए है,उनपर आपत्तियों की सुनवाई बीएलओ एवं एईआरओ के स्तर से की जा रही है। उन्होंने कहा कि दर्ज आपत्तियों के संबंध में बीएलओ द्वारा घर घर जाकर मतदाता की जांच की जा रही है।

उन्होंने जनपद के मतदाताओं से अपील की है कि किसी भी मतदाताओं को कोई भी समस्या/परेशानी है तो संबंधित बीएलओ से संपर्क कर समस्या का समाधान करवा सकते है।

उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया है कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से पृथक नहीं किया जायेगा।

बैठक में उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर संतोष व्यक्त किया गया।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा,सीपीआई राजीव शर्मा ,कांग्रेस चंद्रपाल सिंह,जिलाध्यक्ष बीएसपी मदन पाल ,जिला कार्यालय प्रभारी भाजपा नकली सिंह सैनी,संजीव कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 3 3 4 8
Users Today : 251
Users Yesterday : 466
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 3 3 4 8
Users Today : 251
Users Yesterday : 466