न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कांग्रेस संगठन में दीवान चंद्र को मिली नई जिम्मेदारी, संशोधित सूची में नाम शामिल होने पर समर्थकों में खुशी की लहर BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस का कमाल! जर्मन नागरिक का खोया पासपोर्ट, कैमरा और 800 यूरो लौटाए, विदेशी मेहमान ने दिल खोलकर किया शुक्रिया BIG BREAKING:: गंगा के टापू पर फंसी 7 जिंदगियां, SDRF के जवान बने देवदूत, रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाला! BIG BREAKING:: हरिद्वार में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने वालों पर चला चालान का चाबुक, 187 चालान और 7 वाहन सीज BIG BREAKING:: जौलजीबी मेले में धामी का बड़ा धमाका! 102.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीमांत पिथौरागढ़ को मिली विकास की नई रफ्तार BIG BREAKING:: गौचर मेले में धामी का बड़ा संदेश! 74वें ऐतिहासिक मेले का भव्य आगाज, करोड़ों की पेयजल योजनाओं की सौगात, सिमली अस्पताल के समाधान को बनेगी कमेटी
Home » हादसा » BIG BREAKING:: धनौरी बस स्टैंड पर मिनी ट्रक की भीषण टक्कर से स्कूटर सवार अनुज की दर्दनाक मौत, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

BIG BREAKING:: धनौरी बस स्टैंड पर मिनी ट्रक की भीषण टक्कर से स्कूटर सवार अनुज की दर्दनाक मौत, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। धनौरी बस स्टैंड पर एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटर सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिनी ट्रक और स्कूटर के बीच हुई जोरदार भिड़ंत से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार, धनौरी बस स्टैंड के पास एक मिनी ट्रक ने स्कूटर सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी महिपाल सैनी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया। मृतक की पहचान अनुज पुत्र शिवराम, निवासी दौलतपुर के रूप में हुई है।

वहीं, पुलिस ने दुर्घटना में शामिल मिनी ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही उसके चालक को भी हिरासत में ले लिया है। फिलहाल चालक के नाम और पते की जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है। पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ALSO READ  "बहादराबाद–कलियर मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा टलने से मचा हड़कंप, ब्रेजा कार का टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से हुई जोरदार टक्कर"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 0 2 7 8
Users Today : 91
Users Yesterday : 972
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 0 2 7 8
Users Today : 91
Users Yesterday : 972