(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। बहादराबाद से कलियर जाने वाली सड़क पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। यह घटना 6 फरवरी 2026 को सुबह करीब 8 बजे डॉ. बिजेंदर हॉस्पिटल के पास, कबाड़ी की दुकान के सामने हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलती हुई ब्रेजा कार का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रैक्टर से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के समय कार के एयरबैग खुलने से चालक और कार में सवार अन्य लोगों की जान बच गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, टक्कर से कार और ट्रैक्टर दोनों को नुकसान पहुंचा है।
बताया जा रहा है कि दोनों वाहन बहादराबाद क्षेत्र के ही हैं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।




































Users Today : 897
Users Yesterday : 831
