न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बहादराबाद में पुलिस-बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़, मेरठ का बदमाश मुकुल गोली लगने से घायल, कॉम्बिंग में दो अन्य बदमाश भी दबोचे BIG BREAKING:: अंकिता हत्याकांड में फिर मचा घमासान! पहली बार कैमरे के सामने आए विनोद आर्य, 4085 पेज की चैट खोलकर लगाए गंभीर आरोप BIG BREAKING:: राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में सजी जंगल सफारी की महफिल, राजीव शर्मा ने पूजा-अर्चना कर किया पर्यटक सीजन का भव्य शुभारंभ BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों से बच्चों के भविष्य को बचाने की मुहिम तेज, हरिद्वार में 27 नवंबर तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान BIG BREAKING:: 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना की प्रक्रिया, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान, जनपद में 15 हजार लोगों का लक्ष्य निर्धारित BIG BREAKING:: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा बाइक सवार, SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू अभियान, एक घायल और एक शव बरामद
Home » खजाना » BIG BREAKING:: उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों की बढ़ीं सीटें; धामी सरकार ने शिक्षा से इलाज तक के लिए खोला बजट का खजाना

BIG BREAKING:: उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों की बढ़ीं सीटें; धामी सरकार ने शिक्षा से इलाज तक के लिए खोला बजट का खजाना

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के दौरान उत्तराखण्ड में ना सिर्फ स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हुई हैं, बल्कि चिकित्सा शिक्षा के अवसर भी बढ़े हैं। प्रदेश को गत पांच वर्षों में तीन नए राजकीय मेडिकल कॉलेज और तीन राजकीय नर्सिंग कॉलेजों की सेवाएं मिलनी शुरु हो गई हैं। इससे प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा का दायरा बढ़ने के साथ युवाओं के लिए मेडिकल और नर्सिंग की पढ़ाई के अवसर भी बढ़े हैं।

वहीं, आम लोगों को कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने वाली अटल आयुष्मान योजना और राज्य कर्मचारियों की गोल्डन कार्ड योजना के लिए अनुपूरक बजट में अतिरिक्त धनराशि का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि हमारी सरकार का संकल्प है कि उत्तराखण्ड के हर क्षेत्र तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें और प्रदेश के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के अधिक से अधिक अवसर मिलें। बीते पांच वर्षों में तीन नए मेडिकल और तीन नर्सिंग कॉलेज शुरू करना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अटल आयुष्मान और गोल्डन कार्ड योजनाओं के माध्यम से कैशलेस उपचार सुनिश्चित करने के साथ चिकित्सा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को भी मजबूत किया जा रहा है।

प्रदेश में वर्तमान में छह राजकीय मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। इनमें देहरादून, हल्द्वानी, श्रीनगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और हरिद्वार शामिल हैं। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और हरिद्वार मेडिकल कॉलेज की शुरुआत धामी सरकार के कार्यकाल में हुई है। इन छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 675 सीटें उपलब्ध हैं। रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी पूरा हो चुका है। यहां 100 एमबीबीएस सीटों की अनुमति मिलने पर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़कर 775 हो जाएगी। निजी क्षेत्र के चार मेडिकल कॉलेजों की 900 और एम्स ऋषिकेश की 125 सीटों को मिलाकर प्रदेश में एमबीबीएस की कुल क्षमता करीब 1700 सीटों तक पहुंच गई है।

चिकित्सा सेवाओं के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने के उद्देश्य से नर्सिंग शिक्षा का भी विस्तार किया गया है। जुलाई 2021 के बाद प्रदेश में तीन राजकीय नर्सिंग कॉलेज स्थापित हुए हैं। इनके माध्यम से बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में 321 सीटों की बढ़ोतरी हुई है। अब राजकीय नर्सिंग संस्थानों में कुल 879 सीटें हैं, जबकि निजी संस्थानों में 10,616 सीटें उपलब्ध हैं। इस तरह सरकारी और निजी क्षेत्र को मिलाकर नर्सिंग पाठ्यक्रमों की कुल सीटें 11,495 हो गई हैं। नर्सिंग शिक्षा को रोजगार से जोड़ने के लिए विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसके तहत वर्ष 2023 में दो बैचों के 60 अभ्यर्थियों को जापान और वर्ष 2025 में 13 अभ्यर्थियों को जर्मनी में रोजगार मिला।

स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए सरकार ने अनुपूरक बजट के जरिए भी कुल 225 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। आम जनता को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने वाली अटल आयुष्मान योजना के लिए 100 करोड़ रुपये रखे गए हैं। वहीं, राज्य कर्मचारियों को कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने वाली गोल्डन कार्ड योजना के लिए 125 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए भी करीब 160 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह धनराशि पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेजों सहित नर्सिंग कॉलेजों से संबंधित कार्यों पर खर्च की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 0 8 0 0
Users Today : 613
Users Yesterday : 972
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 0 8 0 0
Users Today : 613
Users Yesterday : 972