(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। हल्द्वानी में नाबालिग के साथ हुई कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस हरिद्वार ग्रामीण ने जोरदार प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिला अध्यक्ष लक्ष्य चौहान के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर घटना के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।
इस दौरान BHEL रानीपुर के संभावित प्रत्याशी मनोज धनगर ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने और दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की। शिवालिक नगर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मोहन राणा भी प्रदर्शन में मौजूद रहे।

प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष प्रवीण धनगर, सचिव वंश धनगर, संजय सैनी, सिद्धार्थ सैनी, सौरभ नौटियाल, सौरभ कुमार, राहुल कुमार, पीयूष, मितांश, इमरान और आदिल सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा एवं सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए युवा कांग्रेस लगातार अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।











































Users Today : 709
Users Yesterday : 786
