न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: एआरटीओ कार्यालय की व्यवस्थाओं पर अपर परिवहन आयुक्त ने जताया संतोष, चैटबॉट और टोकन प्रणाली की सराहना, चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क को लेकर दिए अहम निर्देश BIG BREAKING:: बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन! अवैध असलहा तस्करी गिरोह का चौथा बदमाश भी गिरफ्तार, 6 पिस्टल और तमंचा समेत हथियारों का जखीरा बरामद BIG BREAKING:: सीएम धामी ने सपरिवार की डिजिटल जनगणना, प्रदेशवासियों से की स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील BIG BREAKING:: लोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहल, हरिद्वार में मतदाता जागरूकता वाहनों को डीएम मयूर दीक्षित ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगा अभियान BIG BREAKING:: हरिद्वार में इंसानियत शर्मसार: 11 माह की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, 18 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित की जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का हुजूम, 30 शिकायतों में 18 का मौके पर निस्तारण!
Home » बैठक » BIG BREAKING:: राज्यपाल का बड़ा विजन: गांव की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा ओलंपिक तक पहुंचने का मौका, ‘ग्राम से ओलंपिक’ तक तैयार होगा उत्तराखण्ड!

BIG BREAKING:: राज्यपाल का बड़ा विजन: गांव की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा ओलंपिक तक पहुंचने का मौका, ‘ग्राम से ओलंपिक’ तक तैयार होगा उत्तराखण्ड!

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। लोक भवन में आयोजित उत्तराखण्ड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, प्रबन्ध परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल Dhal Singh Bisen ने कहा कि क्रीड़ा विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्रदान करने का केंद्र न होकर उत्कृष्ट खेल संस्कृति के निर्माण का सशक्त संस्थान बने।

उत्तराखण्ड के स्थानीय खेलों को भी प्रोत्साहित किया जाए। प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित प्रशिक्षण, आधुनिक संसाधन और सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की है।

राज्यपाल ने कहा कि क्रीड़ा विश्वविद्यालय की कार्ययोजना ऐसी होनी चाहिए जो युवाओं को “ग्राम से ओलंपिक” तक पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त करे। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिन्हें पहचानकर व्यवस्थित प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है,

ताकि वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल संस्कृति की मजबूत नींव रखी जानी चाहिए, जिससे युवाओं में खेलों के प्रति रुचि और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित हो सके।

राज्यपाल ने राज्य के प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे गांवों को चिन्हित किया जाए, जहां से विशिष्ट खेल प्रतिभाएं उभरकर सामने आई हैं। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय तथा जिम्मेदारी से कार्य करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में कुलपति अमित कुमार सिन्हा ने खेल विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 29 अगस्त, 2026 से प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने कहा कि हमारे 2 खिलाड़ी वर्तमान समय में भारतीय दल में उत्तराखण्ड से प्रतिनिधित्व भी कर रहे हैं। उन्होंने अवगत कराया कि विश्वविद्यालय को “मिशन ओलंपिक 2036” के लक्ष्य के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।

ALSO READ  कुंभ मेला 2027 की तैयारी में जुटी हरिद्वार पुलिस: एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, यातायात से लेकर साइबर सुरक्षा तक हर पहलू पर बनी कार्ययोजना

कुलपति ने विश्वविद्यालय की स्थापना, शैक्षणिक योजनाओं, प्रशासनिक ढांचे, मानव संसाधन, प्रस्तावित पाठ्क्रम एवं अवस्थापना विकास से संबंधित विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में विश्वविद्यालय के शिक्षण एवं प्रशासनिक पदों के सृजन पर विचार-विमर्श के उपरांत, औचित्य सहित प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराए जाने पर विचार किया गया।

इस अवसर पर सचिव दिलीप जावलकर, विश्वविद्यालय की कुलसचिव दीप्ति सिंह सहित बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 6 8 2
Users Today : 709
Users Yesterday : 786
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 6 8 2
Users Today : 709
Users Yesterday : 786