न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हर की पौड़ी पर भिक्षावृत्ति के खिलाफ चला अभियान, सुनीता चौधरी के नेतृत्व में बच्चों का रेस्क्यू; कनखल और ज्वालापुर के आश्रय गृहों में भेजे गए बच्चे BIG BREAKING:: बेतालघाट में नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद, एसडीआरएफ के सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता BIG BREAKING:: पानी साफ दो, बिल सही दो! विधायक आदेश चौहान ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, गलत बिलों पर लगाम लगाने की तैयारी BIG BREAKING:: रुड़की में बांसुरी स्वराज का संगठन को मजबूत करने पर जोर, कार्यकर्ताओं को दिया जनता से निरंतर संवाद का मंत्र! BIG BREAKING:: खेल महाकुम्भ में नैनीताल का डबल धमाका! फुटबॉल के मैदान में दिखा दम, अंडर-14 में अल्मोड़ा और अंडर-19 में पौड़ी को हराकर दोनों खिताबों पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: बागेश्वर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी जितेन्द्र मेहरा ने संभाली कमान
Home » संकल्प » Big breaking”कन्या भारती की नई टीम ने ली शपथ, गूंजा कर्तव्य और नेतृत्व का संकल्प—लावण्या बनी प्रधानमंत्री, छात्राओं में दिखा जबरदस्त उत्साह”

Big breaking”कन्या भारती की नई टीम ने ली शपथ, गूंजा कर्तव्य और नेतृत्व का संकल्प—लावण्या बनी प्रधानमंत्री, छात्राओं में दिखा जबरदस्त उत्साह”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सेक्टर-2, भेल रानीपुर, हरिद्वार में आज कन्या भारती के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त हिंदी शिक्षिका श्रीमती शशि सिंघल, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर-5, श्री दीपक सिंघल, प्रांतीय प्रतिनिधि तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र दत्त अन्थवाल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।शपथ ग्रहण समारोह में श्रीमती शशि सिंघल ने कन्या भारती की छात्राओं को उनके पद एवं दायित्वों के प्रति निष्ठा, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री के रूप में लावण्या, उप प्रधानमंत्री अनामिका, सेनापति मोनाली, न्यायाधीश अनुष्का तथा उप न्यायाधीश वृंदा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

इस अवसर पर शशि सिंघल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पद केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का दायित्व भी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने पद के अनुरूप कार्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और सेवा भावना के साथ करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में प्राप्त जिम्मेदारियां भविष्य में नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास का आधार बनती हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र दत्त अन्थवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कन्या भारती छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि सभी छात्राएं अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विद्यालय की गरिमा को बढ़ाएं तथा अन्य बहनों के लिए प्रेरणास्रोत बनें। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का वास्तविक अर्थ दूसरों पर अधिकार करना नहीं, बल्कि सभी को साथ लेकर आगे बढ़ना और आवश्यकता पड़ने पर सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना है।प्रधानाचार्य ने विश्वास व्यक्त किया कि कन्या भारती की नवनिर्वाचित टीम अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए विद्यालय में अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करेगी।

ALSO READ  "नशे की जंजीरों को तोड़ने का संकल्प: हरिद्वार में 250 लोगों ने उठाई नशामुक्त समाज की शपथ, विशेषज्ञों ने बताए नशे के खतरनाक दुष्प्रभाव"

कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य-आचार्याओं एवं छात्राओं की उपस्थिति रही। समारोह का वातावरण उत्साह, अनुशासन एवं कर्तव्यबोध से परिपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 1 7 3
Users Today : 525
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 1 7 3
Users Today : 525
Users Yesterday : 836