(शहजाद अली हरिद्वार) दिल्ली। देश की राजनीति में समाजवादी विचारधारा के प्रखर नेता केसी त्यागी ने आखिरकार जनता दल यूनाइटेड से अपना वर्षों पुराना संबंध समाप्त कर लिया। लंबे समय से जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए उन्होंने अपने पुत्र अम्बरीष त्यागी के साथ राष्ट्रीय लोक दल का दामन थाम लिया।
दिल्ली में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री व रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर जयंत चौधरी ने त्यागी के अनुभव और समाजवादी सोच को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण बताया।
केसी त्यागी का यह कदम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि वे लंबे समय से जदयू के प्रमुख चेहरों में गिने जाते रहे हैं। माना जा रहा है कि उनके शामिल होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद को नई मजबूती मिल सकती हैदिल।








































Users Today : 451
Users Yesterday : 496






