न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिलाधिकारी के निर्देश पर कुट्टू के आटे की ‘खुली बिक्री’ पर ब्रेक, नवरात्रि से पहले खाद्य विभाग ने कहा—पैक्ड बेचो, बिल रखो, वरना होगी कार्रवाई! BIG BREAKING:: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ से धामी का बड़ा संदेश—हर आंगन तक पहुंचे सेवा, स्नेह और संवाद, कुपोषण के खिलाफ सरकार का ‘विकल्परहित’ संकल्प BIG BREAKING:: सेवा संकल्प की गूंज, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ — प्रदीप बत्रा बोले, जनभागीदारी से बनेगा आयोजन भव्य! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 11 अक्टूबर तक सताएगा मौसम का नया सितम BIG BREAKING:: सीएम धामी का युवाओं को ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का मंत्र, ABVP के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से बोले—छात्रहित के साथ राष्ट्रहित को भी दें प्राथमिकता BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में बेटियों का दमदार जलवा, फुटबॉल मुकाबलों में पौड़ी-देहरादून-नैनीताल और टिहरी की शानदार जीत!
Home » सूचना » “सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान! मजदूरों की सैलरी बढ़ने की खबर निकली फर्जी, उप श्रमायुक्त ने खोला पूरा सच”

“सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान! मजदूरों की सैलरी बढ़ने की खबर निकली फर्जी, उप श्रमायुक्त ने खोला पूरा सच”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में सोशल मीडिया पर श्रमिकों के वेतन बढ़ाए जाने संबंधी वायरल संदेशों और तस्वीरों को लेकर उप श्रमायुक्त विपिन कुमार ने बड़ा बयान जारी किया है।उन्होंने स्पष्ट कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अभी तक न्यूनतम वेतन बढ़ाने संबंधी कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। श्रमिक किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

उप श्रमायुक्त ने बताया कि वर्तमान में हरिद्वार जिले के नॉन इंजीनियरिंग उद्योगों, जैसे फार्मा कंपनी, फूड कंपनी आदि में अकुशल श्रमिकों का कुल वेतन 13,018 रुपये निर्धारित है।पीएफ और ईएसआई कटौती के बाद श्रमिकों को लगभग 11,358 रुपये प्राप्त होते हैं। वहीं इंजीनियरिंग उद्योगों, जैसे बाइक और वाहन निर्माण कंपनियों में अकुशल श्रमिकों का वेतन करीब 13,800 रुपये है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वेतन बढ़ोतरी को लेकर कई पोस्ट और फोटो वायरल हो रहे हैं, जिससे श्रमिकों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है।

 “अभी तक केंद्र सरकार द्वारा वेतन बढ़ाने का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। यदि भविष्य में ऐसा कोई आदेश आता है और राज्य सरकार उसे लागू करती है, तो कंपनियों में भी तत्काल प्रभाव से लागू कराया जाएगा।” — विपिन कुमार, उप श्रमायुक्त

उप श्रमायुक्त ने श्रमिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के बहकावे में न आएं। यदि किसी कर्मचारी को वेतन, ओवरटाइम, बोनस, एरियर या अन्य किसी समस्या को लेकर शिकायत हैतो वह रोशनाबाद स्थित उप श्रमायुक्त कार्यालय में संपर्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि केवल पांच श्रमिक प्रतिनिधि एक साथ कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

ALSO READ  "आपदा प्रबंधन में मीडिया की भूमिका: सटीक सूचना से सुरक्षा, अफवाहों पर नियंत्रण"

“श्रम विभाग प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेकर उसका समाधान करेगा। श्रमिक सोशल मीडिया अफवाहों से बचें और शांतिपूर्वक अपने प्रतिष्ठानों में कार्य करें।”

श्रम विभाग की ओर से यह भी कहा गया है कि श्रमिक किसी भी सूचना की पुष्टि विभागीय कार्यालय से कर सकते हैं, ताकि गलत जानकारी के कारण किसी प्रकार का विवाद या भ्रम पैदा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 1 1 4
Users Today : 260
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 1 1 4
Users Today : 260
Users Yesterday : 1042