न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को चमकाने की मुहिम तेज, डीएम मयूर दीक्षित की अपील—जनता बने स्वच्छता अभियान की ताकत! BIG BREAKING:: हरिद्वार में मत्स्य पालन से रोजगार बढ़ाने पर जोर, सजावटी मछलियों के कारोबार को मिलेगा बढ़ावा BIG BREAKING:: कुंभ मेले से पहले हरिद्वार में प्रशासन का बड़ा एक्शन, सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चंडी चौक पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान BIG BREAKING:: गैरसैंण सत्र में धामी सरकार का 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास से लेकर पंचायतों तक खुलेगा अतिरिक्त धन का रास्ता BIG BREAKING:: लोक भवन की कार्यप्रणाली में आएगा बदलाव! राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन सख्त, अधिकारियों को दिए पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश BIG BREAKING:: हरिद्वार में सजेगा सनातन संस्कृति का महाकुंभ! स्वामी रामदेव बोले—भारतीय ज्ञान परंपरा और हिंदू दर्शन का वैश्विक उद्घोष बनेगा प्राच्यविद्या सम्मेलन
Home » कार्यवाही » “महाशिवरात्रि से पहले मिलावटखोरों पर प्रशासन का कड़ा प्रहार: हरिद्वार में 28 दुकानों पर छापा, 118 एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक बोतलें नष्ट, 7 कारोबारियों को थमाए नोटिस!”

“महाशिवरात्रि से पहले मिलावटखोरों पर प्रशासन का कड़ा प्रहार: हरिद्वार में 28 दुकानों पर छापा, 118 एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक बोतलें नष्ट, 7 कारोबारियों को थमाए नोटिस!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिद्वार महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि महाशिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सामग्री में किसी तरह का कोई मिलावट न हो इसके लिए खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण कर खाद्य सामग्री की जांच की गयी।उन्होंने अवगत कराया है कि उनके नेतृत्व एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन व पवन कुमार की टीम के साथ कावड़ पटरी मार्ग चिड़ियापुर चंडीघाट,पैड़ी क्षेत्र में स्थित स्थाई एवं अस्थाई खाद्य प्रतिष्ठानों एवं कोल्ड्रिंक्स स्टोरेज (कम्पनी डिपो) का निरीक्षण किया गया। कुल 28 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा अनियमताओं के कारण 07 खाद्य कारोबारी कर्ताओं को नोटिस दिया गया है। मौके पर एक्पापरी तिथि वाली स्लाइस, स्टिंग, फैन्टा, लिमका, कोल्डड्रिंक्स की कुल 118 बोतलो को को मौके से हटवाकर कर नष्ट करवाया गया। स्लाइस, क्रीमवेल केसर बादाम मिल्कशेक तथा स्टिंग इनर्जी ड्रिंक के 03 नमूने लिये गजे जिन्हे जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला रुद्र‌पुर भेजा गया है।उन्होंने अवगत कराया कि ऊँचापुल ज्वालापुर हरिद्वार स्थित कम्पनी के ड्रिस्ट्रीव्यूटर सेंटर निर्मल इन्टरप्राइजेज का निरीक्षण किया गया मौके पर खाद्य पदार्थो को सीधे जमीन पर रखा जाना पाया गया, दीवारें एवं फर्श कच्ची पायी गयी, तथा मौके पर अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर स्टोरेज मालिक को नोटिस जारी कर 03 दिन के अन्दर जवाब प्रस्तुत करने के आदेश निर्गत किये गये। इसके अलावा कम्पनी डिस्ट्रीब्यूटर को हरिद्वार क्षेत्र में एएक्सपायरी हो चुकी कोल्ड ड्रिंक की बोतलों को तुरंत बाजार से हटवाने के निर्देश दिये गये तथा इसकी रिपोर्ट विभाग को 03दिन के अद‌र प्रस्तुत करने का आदेश निर्गत किये गये।

ALSO READ  BIG BREAKING: लक्सर में गौकशी पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार—औजारों संग गौवंशीय अवशेष बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 8 6 3 0
Users Today : 61
Users Yesterday : 896
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 8 6 3 0
Users Today : 61
Users Yesterday : 896