न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » संदेश » “समर्पण दिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन: अंत्योदय और एकात्म मानववाद से विकसित भारत की राह, हरिद्वार में गूंजा राष्ट्रसेवा का संदेश”

“समर्पण दिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन: अंत्योदय और एकात्म मानववाद से विकसित भारत की राह, हरिद्वार में गूंजा राष्ट्रसेवा का संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक

ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाने की बात की।मध्य हरिद्वार स्थित आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधायक मदन कौशिक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को हम समर्पण दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा के नगला चंद्रभान गांव में हुआ था। उन्होंने कानपुर के सनातन धर्म कॉलेज से बीए और आगरा विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए किया और आरएसएस से जुड़े थे।उन्होंने कहा कि “अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता, महान राष्ट्रचिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास ही राष्ट्र के विकास का परिचायक है, ऐसा विचार देने वाले दीनदयाल जी असंख्य पीढ़ियों के लिए राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा बने रहेंगे।”

“एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता हमारे प्रेरणास्रोत श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र अभिवादन करते है उनका तपस्यापूर्ण जीवन देश की सेवा के लिए आजीवन समर्पित रहा। राष्ट्र के पुनर्निर्माण की उनकी विचारधारा सदियों को प्रेरित करती रहेगी।

हरिद्वार नगर निगम की महापौर श्रीमती किरण जैसल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि “डबल इंजन सरकार में ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना उनके चिंतन की ही जीवंत अभिव्यक्ति है। पंडित जी के आदर्शों से प्रेरित होकर प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, नारी और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि “संघ के स्वयंसेवक से भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का पंडित दीनदयाल उपाध्याय का वैचारिक और संगठनात्मक योगदान भारतीय राजनीति में एक मूल्यपरक दृष्टि का परिचायक है। ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ के माध्यम से उन्होंने राष्ट्रनिर्माण को सामाजिक समरसता, सेवा और आत्मनिर्भरता से जोड़ा। उनकी पुण्यतिथि पर उनके विचारों और सार्वजनिक जीवन के प्रति कृतज्ञता को स्मरण करते है

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि “राष्ट्रसेवा एवं समर्पण के प्रतीक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं हमारे मार्गदर्शक श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन। उनके एकात्म मानववाद और अंत्योदय की विचारधारा ने सेवा-भाव को राजनीति की आत्मा के रूप में स्थापित किया है, जो राष्ट्रनिर्माण के पथ पर सदैव दिशा और प्रेरणा प्रदान करती रहेगी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति और समाज को एक नई दिशा प्रदान की। उन्होंने एकात्म मानववाद का सिद्धांत दिया, जो भारतीय संस्कृति और मूल्यों पर आधारित है। एकात्म मानववाद के अनुसार, मनुष्य, प्रकृति और ईश्वर एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और सभी का कल्याण होना चाहिए।

सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दूरदर्शी विचारक और राष्ट्र निर्माता के रूप में सराहा, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा में समर्पित कर दिया था। उन्होंने कहा कि उपाध्याय का समग्र मानवतावाद का सिद्धांत आज भी पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक है।

जिला उपाध्यक्ष तरुण नैयर ने कहा कि करुणा के साथ सबसे पिछड़े और वंचित लोगों की सेवा करना और नैतिकता पर आधारित सार्वजनिक जीवन को बनाए रखना उनका जीवन संदेश है, जो भारत को एक विकसित राष्ट्र की ओर ले जाने में मार्गदर्शक शक्ति बना हुआ है। कार्यक्रम में मुकेश कौशिक राजकुमार अरोड़ा मंडल अध्यक्ष तुषांक भट्ट राजेंद्र कटारिया प्रशांत शर्मा किशन बजाज सरदार हरमोहन सिंह पार्षद मोनिका सैनी सुनील सैनी गौरव वर्मा अनिल कुमार गौरव भाटिया विष्णु अग्रवाल हिना दुआ आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 9
Users Today : 22
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 9
Users Today : 22
Users Yesterday : 938